bhagalpur news. महाराजा अग्रसेन की जयंती समारोह आज, तैयारी पूरी

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. महाराजा अग्रसेन की जयंती समारोह आज, तैयारी पूरी

भागलपुर जिला अग्रवाल सम्मेलन की ओर से रविवार को महाराजा श्री अग्रसेन की जयंती पर देवी बाबू धर्मशाला परिसर में समारोह होगा

विज्ञापन

भागलपुर जिला अग्रवाल सम्मेलन की ओर से रविवार को महाराजा श्री अग्रसेन की जयंती पर देवी बाबू धर्मशाला परिसर में समारोह होगा. इसे लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी, जो कि शहर के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण करेगी. इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. अध्यक्ष बद्री प्रसाद छापोलिका ने बताया कि भगवान श्रीराम के वंशज व समाजवाद के प्रथम प्रणेता अग्रसेन की जयंती प्रतिपदा तिथि को ही होती है, लेकिन समाज के सभी वर्गों का सहयोग मिले और किसी को भी परेशानी ना हो इसलिए संस्था नवरात्रि में पड़ने वाले रविवार को ही शोभा यात्रा और जयंती समारोह का आयोजन करती है. महामंत्री रंजीत झुनझुनवाला ने बताया कि इस वर्ष जो भी बच्चे उच्च शिक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं, उनको एवं उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया जायेगा. संयोजक पदम कुमार जैन, अभिषेक डालमिया, मदन मोहन अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल समाज आज भी महाराजा अग्रसेन जी द्वारा प्रतिपादित सिद्धांत के अनुसार ही चलता है. मीडिया प्रभारी विनय कुमार डोकानिया, आषीष बाजोरिया ने बताया कि वरिष्ठ समाजसेवियों को भी सम्मानित किया जायेगा. उपाध्यक्ष अशोक भिवानीवाला ने कहा कि इस वर्ष पटना से चार विशिष्ट अतिथियों का कार्यक्रम में आगमन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन