Bhagalpur News. जिले रसोई गैस की आपूर्ति बढ़ायी, समय पर होगी डिलीवरी

Updated at : 20 Mar 2026 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News. जिले रसोई गैस की आपूर्ति बढ़ायी, समय पर होगी डिलीवरी

जिलाधिकारी का दावा, जिले में नहीं है सिलिंडर की किल्लत.

विज्ञापन

जिलाधिकारी का दावा, लोग घबराएं नहीं, नहीं है गैस सिलिंडर की किल्लत

एलपीजी गैस की मॉनिटरिंग के संबंध में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि उनके पदाधिकारी प्रतिदिन गैस के गोदाम का निरीक्षण कर रहे हैं. जहां अधिक बैकलॉग या डिमांड है, वहां गैस की आपूर्ति को उसी अनुसार सुनिश्चित किया जा रहा है.

जिलाधिकारी ने कहा कि अगले 7 दिनों के अंदर लंबित सभी मामले को निपटा दिया जायेगा. कुछ जगहों पर 2-3 दिन की पेंडिंग केवल इसलिए हुई क्योंकि पहले कम आवंटन वाले उपभोक्ताओं ने भी आवेदन कर दिया है. उन्होंने कहा कि लोग घबराएं नहीं, सभी को समय पर गैस की डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है.

इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति दोगुनी कर दी गयी है. होम डिलीवरी के माध्यम से नियमित रूप से गैस उपलब्ध करायी जा रही है. 19 मार्च को 12,733 गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की गयी. उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ता सिलेंडर खाली होने पर बुकिंग करवा सकते हैं, उन्हें समय पर होम डिलीवरी उपलब्ध करायी जायेगी.

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन