bhagalpur news. संदेहास्पद स्थिति में युवक की मौत, परिजनों ने चार युवकों पर लगाया हत्या का आरोप

जगदीशपुर के कोलाखुर्द गांव में संदेहास्पद स्थिति में हुई स्व अशोक यादव के पुत्र भोलू यादव (29) की मौत मामले में परिजनों ने गांव के ही चार युवकों को नामजद करते हुए पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया है.
जगदीशपुर के कोलाखुर्द गांव में संदेहास्पद स्थिति में हुई स्व अशोक यादव के पुत्र भोलू यादव (29) की मौत मामले में परिजनों ने गांव के ही चार युवकों को नामजद करते हुए पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया है. नामजद किये गये चारो आरोपितों में ज्ञानदेव कापरी, मनीष पासवान, अमित यादव और लालू यादव हैं. आरोप है कि गुरुवार की रात्रि नौ बजे ज्ञानदेव ने भोलू को घर से बुला कर मरवा पोखर की ओर ले गया. वहां पर मारपीट कर भोलू की स्थिति को गंभीर कर उसे जेएलएनएमसीएच में भर्ती करवाया. ज्ञानदेव ने ही रात में फोन पर सूचना दी कि भोलू बेहोश हो गया है. वे लोग अस्प्ताल पहुंचे तो देखा कि भोलू की मौत हो गयी थी. सभी आरोपित मौके से फरार हो गये थे. भोलू के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं थे. परिजनों ने बताया कि चारों ने षड्यंत्र के तहत उसकी पिटाई की है, जिससे उसकी मौत हो गयी. मृत्यु का कारण बताते हुए परिजनों ने बताया कि 1980 के दशक में भोलू और ज्ञान के दादा के बीच लड़ाई हुई थी. उस वक्त मामला थाने तक पहुंचा था. ज्ञानदेव ने उसकी पुश्तैनी दुश्मनी का बदला लिया है. परिजनों ने बताया कि भोलू एक ट्रैक्टर का मालिक था और चालक रख कर ट्रैक्टर भाड़े पर चलवाता था. खुद भी खेती करता था. गुरुवार की रात्रि यह सूचना आयी थी कि भोलू की मौत सड़क हादसे में हो गयी. इधर मायागंज स्थित बरारी कैंप थाने की पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. पुलिस के समक्ष भोलू के बड़े भाई निर्मल यादव ने अपना बयान दर्ज कराया है. जानकारी मिली है कि भोलू अपने पीछे पत्नी सिंकू देवी, दो छोटे छोटे बच्चों की जिम्मेदारी को छोड़ गया है. परिजनों ने पुलिस से आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




