bhagalpur news. अपने साथियों को बोल दो, अगर पटरी की ओर देखा भी, तो खैर नहीं

Updated at : 20 Mar 2026 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. अपने साथियों को बोल दो, अगर पटरी की ओर देखा भी, तो खैर नहीं

शुक्रवार को आरपीएफ इंस्पेक्टर एके गिरि ने टीम के साथ एक नंबर प्लेटफॉर्म से छह नंबर प्लेटफॉर्म तक सर्च अभियान चलाकर दो संदिग्धों सहित बिना टिकट के प्लेटफॉर्म पर घूम रहे लगभग 10 लोगों को पकड़ा.

विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर ने स्टेशन पर पूछताछ के दौरान पकड़े गये दो बदमाशों को दी चेतावनी, एक बदमाश पूर्णिया का रहने वाला, दूसरा नाथनगर में रहता है.

शुक्रवार को आरपीएफ इंस्पेक्टर एके गिरि ने टीम के साथ एक नंबर प्लेटफॉर्म से छह नंबर प्लेटफॉर्म तक सर्च अभियान चलाकर दो संदिग्धों सहित बिना टिकट के प्लेटफॉर्म पर घूम रहे लगभग 10 लोगों को पकड़ा. पकड़े गये दो संदिग्धों से पूछताछ के दौरान उसने कई अहम जानकारी दी. हिरासत में लिया गया एक बदमाश पूर्णिया का रहने वाला है. यहां अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम देता है. वहीं दूसरा नाथनगर में रहता है. एक और संदिग्ध से पूछताछ की. आरपीएफ इंस्पेक्टर ने पकड़े गये दोनों संदिग्धों से कहा कि अपने साथियों को बोल दो कि अगर पटरी की ओर देखा भी, तो खैर नहीं.

साहेबगंज से किऊल तक के 30 ट्रेन लूटपाट गिरोह पर कसेगा शिंकजा, टीम तैयार

वहीं गुरुवार को रेल अपराध का सरगना संजय कुमार यादव सहित दो अपराधी की गिरफ्तारी व एक करोड़ के गहने की बरामदगी के बाद इस रेलखंड के 30 लूट गिरोह को दबोचने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. साहेबगंज से लेकर किऊल तक ये गिरोह रेल अपराध करते हैं. जीआरपी इंस्पेक्टर नसीम अहमद ने बताया कि यात्री को प्लेटफॉर्म से लेकर ट्रेनों में सुरक्षित यात्रा को लेकर रेल थाना पूरी तरह गंभीर है. यात्रियों के साथ लूटपाट करने वाले कई गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया जायेगा. इसके लिए तैयारी शुरू हो गयी है.

– जुगवा- संजय गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारीइस रेलखंड में यात्रियों के साथ लूटपाट व उनके सामानों की चोरी करने वाले गिरोह में जुगवा मंडल गिरोह, संजय यादव सहित कई गिरोह के सदस्यों व उनके सरगनाओं की गिरफ्तारी के लिए जीआरपी- आरपीएफ के द्वारा छापेमारी की जा रही है. वहीं मुख्यालय ने भी जीआरपी- आरपीएफ की प्रशंसा की है. साथ ही इन गिरोहों के पूरी तरफ सफाया को लेकर कई निर्देश भी दिये हैं.

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन