bhagalpur news. रमजान के जाने के गम में रोजादारों की आखों से निकले आंसू

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. रमजान के जाने के गम में रोजादारों की आखों से निकले आंसू

माहे रमजान का आखिरी जुमा सह अलविदा जुमा की नमाज पढ़ने के लिए शुक्रवर को जिले भर के मस्जिदों में रोजेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी.

विज्ञापन

माहे रमजान का आखिरी जुमा सह अलविदा जुमा की नमाज पढ़ने के लिए शुक्रवर को जिले भर के मस्जिदों में रोजेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी. माहे रमजान के जाने के गम में रोजादारों के आंखों से आंसू निकले. शाजहानी मस्जिद मौलानाचक, तातारपुर जामा मस्जिद, बरहपुरा जामा मस्जिद, भीखनपुर जामा मस्जिद, हुसैनपुर, हबीबपुर, चमेलीचक, शाहजंगी ईदगाह, कबीरपुर, नरगा, चंपानगर, बरारी, मायागंज, हुसैनाबाद, मोजाहिदपुर आदि मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गयी. अलविदा के मौके पर लोगों ने देश में अमन, शांति व भाईचारा के लिए दुआ मांगी. वहीं, अलविदा को लेकर मुस्लिम मोहल्लों में सबह से ही चहल-पहल बनी रही. बच्चे व बड़े अलविदा की नमाज पढ़ने के लिए समय से पहले ही मस्जिदों में पहुंचने लगे थे. देर से मस्जिद पहुंचने वालों को सड़कों पर नमाज अदा करनी पड़ी. ईमानवालों के दिलों में है इस माह के जाने का गम जामा मस्जिद बरहपुरा इमाम मौलाना कुदरतउल्लाह ने नमाज से पहले किये बयान में कहा कि माहे रमजान का पूरा माह अजमतों व बरकतों से भरा था़ अल्लाह की बंदों पर खास रहमत होती है. अब माहे रमजान हमलोगों से अलविदा हो रहा है. इस माह के जाने का गम हर ईमानवालों के दिलों में है.

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन