खुलेआम बिक रही थी शराब, ग्रामीणों ने पकड़ा

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Aug 2020 7:02 AM

विज्ञापन

खुलेआम बिक रही थी शराब, ग्रामीणों ने पकड़ा

विज्ञापन

नाथनगर. मधुसूदनपुर थानाक्षेत्र के रामपुर साह टोले में ग्रामीणों ने शराब कारोबारी के घर से शराब बरामद किया. लोगों ने कारोबारी के घर से शराब की बोतल जब्त कर उसका वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया ग्रुप में वायरल हो रहा है. रविवार शाम खुलेआम शराब बेच रहे दिलीप चौधरी के घरवालों व समाज के कुछ लोगों में शराब बेचने को लेकर नोकझोंक शुरू हो गयी. कारोबारी के कई बोतल देशी शराब पर ग्रामीणों की नजर पड़ गयी, तो लोगों ने शराब खुलेआम बेचने का विरोध किया. ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को झोले में देशी शराब खरीद कर ले जाते रंगेहाथ पकड़ लिया.

ग्रामीणों ने बताया कि साह टोला के दिलीप चौधरी खुलेआम देशी शराब बेचता है. विरोध करने पर एससी/ एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देता है. बिहार में संपूर्ण शराब बंदी के बावजूद रामपुर के साह टोला व पासी टोला में कारोबारी शराब धड़ल्ले से बेच रहे हैं. ग्रामीणों ने कहा कि यदि स्थानीय पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी, तो सामूहिक पिटीशन व वीडियो क्लिप लेकर एसएसपी के पास जायेंगे. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर शराब बिक्री की बात सामने आयी है. सत्यता की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन