bhagalpur news. टेंपो की सीटों के भीतर छिपाकर ला रहा शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. टेंपो की सीटों के भीतर छिपाकर ला रहा शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

होली पर्व के दौरान शराब खपाने के लिए झारखंड से तस्करी कर भागलपुर लायी गयी शराब की खेप को उत्पाद (मद्य निषेध) पुलिस ने बरामद किया है

विज्ञापन

भागलपुर

होली पर्व के दौरान शराब खपाने के लिए झारखंड से तस्करी कर भागलपुर लायी गयी शराब की खेप को उत्पाद (मद्य निषेध) पुलिस ने बरामद किया है. मामले में पुलिस ने एक टेंपो को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है. साथ ही मामले में कुल 43 बोतल विदेशी शराब को जब्त किया है. पूरे मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि तस्करों ने तस्करी के लिए एक नायाब तरीके की खोज की है. जिसमें टेंपों की सभी पांच सीटों के नीचे प्लाइवुड से गुप्त चेंबर बनाकर उसमें शराब की खेप भरी गयी थी. इसके बाद उसे झारखंड से बांका जिला के नवादा थाना क्षेत्र होते हुए भागलपुर लाया गया. झारखंड से तस्करी कर लायी गयी शराब को भागलपुर के नाथनगर स्थित मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के बहबलपुर स्थित बगीचे में डिलीवरी दी जानी थी. इससे पहले ही मद्य निषेध पुलिस ने खेप की बरामदगी कर ली. मामले में गिरफ्तार टेंपो चालक नाथनगर कबीरपुर निवासी मो शहजादा ने बताया कि वह टेंपो मालिक के कहने पर शराब की तस्करी करता था. टेंपो का मालिक नाथनगर के ही नूरपुर में रहता है. इसके लिए उसे मोटी रकम भी दी जाती थी. इससे पहले भी उसने इसी तरीके से कई बार झारखंड से शराब की खेप भागलपुर पहुंचायी थी. उत्पाद थानाध्यक्ष एसआइ नितिन कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से शराब की खेप लायी गयी है. जिसे बहबलपुर इलाके में डिलीवर किया जाना है. सूचना पर टीम का गठन कर कार्रवाई की गयी. टेंपो चालक से पूछताछ कर बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज निकाले जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन