bhagalpur news. बियाडा में तार बदलने के दौरान पोल से गिरा लाइनमैन, इलाज के दौरान मौत

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. बियाडा में तार बदलने के दौरान पोल से गिरा लाइनमैन, इलाज के दौरान मौत

औद्योगिक प्रक्षेत्र बरारी-बियाडा क्षेत्र में गुरुवार को खुले बिजली के तार को बदलकर कवर्ड वायर लगाने का काम हो रहा था.

विज्ञापन

औद्योगिक प्रक्षेत्र बरारी-बियाडा क्षेत्र में गुरुवार को खुले बिजली के तार को बदलकर कवर्ड वायर लगाने का काम हो रहा था. इसी बीच ठेका एजेंसी का लाइनमैन पोल से गिर गया. उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. इस कारण निर्धारित समय सुबह 11.30 से शाम चार बजे के बाद भी बिजली आपूर्ति बाधित रही. पहले ही सुबह 11.30 से शाम चार बजे तक बिजली काटी गयी. फिर साढ़े तीन घंटे बिजली कटौती झेलनी पड़ी. लोगों गर्मी, अंधेरा व अन्य समस्या का सामना करना पड़ा. विद्युत आपूर्ति सब डिविजन के सहायक अभियंता विक्रम सिंह ने बताया कि लाइनमैन एजेंसी के अधीन काम कर रहा था. काम के दौरान उसकी मौत हुई. इधर, काम प्रभावित हो गया. इस कारण निर्धारित समय चार बजे बिजली चालू नहीं हो सकी. तय समय से साढ़े तीन घंटे विलंब से फीडर ऑन हुआ.

आज भी बाधित रहेगी आपूर्ति

शुक्रवार को भोलानाथ पुल फीडर में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली काटी जायेगी. यहां तार स्ट्रिंगिंग का काम होगा. विक्रमशिला फीडर, पटल बाबू रोड फीडर में भी सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली काटी जायेगी. इससे दर्जनों मोहल्ले में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन