bhagalpur news. कुशहा के किशोर ने हरियाणा में फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में कोहराम

Published at :25 Apr 2026 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. कुशहा के किशोर ने हरियाणा में फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में कोहराम

प्रखंड क्षेत्र के रायपुर पंचायत के वार्ड नंबर दो कुशहा गांव निवासी विलास शर्मा का सबसे छोटा पुत्र शक्तिमान कुमार (18) हरियाणा के निग्धू अनाज मंडी में शुक्रवार शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के रायपुर पंचायत के वार्ड नंबर दो कुशहा गांव निवासी विलास शर्मा का सबसे छोटा पुत्र शक्तिमान कुमार (18) हरियाणा के निग्धू अनाज मंडी में शुक्रवार शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही कुशहा गांव में कोहराम मच गया. परिजनों के चीख-पुकार से लोगों को मामले की जानकारी हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक की शादी प्रेम-प्रसंग में खगड़िया जिला के पसराहा थानाक्षेत्र अंतर्गत देउठा गांव के अशोक शर्मा की पुत्री अंजली कुमारी से महेशखूंट के एक मंदिर में इसी साल महाशिवरात्रि को हुई थी. युवक का फांसी लगाये जाने का स्पष्ट कारणों पता नहीं चल पा रहा है, लेकिन ग्रामीणों के बीच पति-पत्नी में मोबाइल फोन पर विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिये जाने की चर्चा है. शक्ति अंतिम मार्च को अपने गांव के ही मजदूर का ठेकेदार व साथ ही अन्य ग्रामीण साथियों के साथ हरियाणा गया था. जहां वह अनाज मंडी में मजदूरी करता था. बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी मायके देउठा से सीधे भोजूटोल अपने रिश्तेदार के यहां मुंडन संस्कार में आई थीं. घटना की जानकारी पर वह भी परिजनों के साथ वापस ससुराल कुशहा गांव पहुंची है. मृतक चार भाइयों व दो बहनों में सबसे छोटा था. मां गायत्री देवी, पत्नी अंजली कुमारी, भाई राजीव, निप्पू व अंगद सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन