इस बार कांवरियों को मिलेगी हाइटेक सुविधा, मंत्री नीतीश मिश्रा खुद करेंगे तैयारी की मॉनिटरिंग

Updated:
विज्ञापन
इस बार कांवरियों को मिलेगी हाइटेक सुविधा, मंत्री नीतीश मिश्रा खुद करेंगे तैयारी की मॉनिटरिंग

श्रावणी मेला 2026 : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने से पहले बिहार सरकार ने बड़ा संकेत दिया है. इस बार करोड़ों कांवड़ियों के लिए मेला सिर्फ आस्था का नहीं, बल्कि बेहतर सुविधाओं और हाईटेक व्यवस्था का भी अनुभव बनने जा रहा है. खास बात यह है कि तैयारी की निगरानी खुद बिहार सरकार के नगर आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा करेंगे.

विज्ञापन

सुलतानगंज, भागलपुर से डबलू की रिपोर्ट :

30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेला 2026 को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है. मंगलवार को पटना से भागलपुर जाने के दौरान सुलतानगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि इस बार मेला में आने वाले कांवरियों को हर साल से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. सरकार पानी, बिजली, सुरक्षा और ठहराव जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं को लेकर विशेष तैयारी कर रही है.

सुलतानगंज स्टेशन पर मंत्री का हुआ भव्य स्वागत

सुलतानगंज रेलवे स्टेशन पर मंत्री नीतीश मिश्रा का स्वागत एनडीए कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से किया. सुलतानगंज विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंत्री को अंगवस्त्र और फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया. इस दौरान स्टेशन परिसर राजनीतिक और धार्मिक उत्साह से सराबोर दिखा.मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सुलतानगंज और भागलपुर से उनका पुराना लगाव रहा है और इस क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार काम करते रहे हैं. उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला बिहार की पहचान है और सरकार इसे और व्यवस्थित तथा सुरक्षित बनाने को लेकर गंभीर है.

कांवरियों को मिलेगी पहले से बेहतर सुविधा

मंत्री ने साफ कहा कि इस बार मेले में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी. गंगा घाटों से लेकर कांवरिया पथ तक सफाई, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा. प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार तैयारी की रिपोर्ट ली जाएगी और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त निर्देश भी जारी किए जाएंगे.उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है और सरकार धार्मिक पर्यटन को भी प्राथमिकता दे रही है. श्रावणी मेला के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रण भेजा जायेगा.

धार्मिक आस्था के साथ पर्यटन पर भी फोकस

श्रावणी मेला हर साल लाखों श्रद्धालुओं को सुलतानगंज से देवघर तक जोड़ता है. ऐसे में सरकार की कोशिश है कि इस धार्मिक आयोजन को सुरक्षित, व्यवस्थित और आकर्षक बनाया जाए ताकि बिहार की छवि देशभर में और मजबूत हो सके.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन