Bhagalpur News : कैलाश बने भागलपुर के नये रिजर्वेशन सुपरवाइजर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Jun 2024 1:11 AM

विज्ञापन

भागलपुर रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन सुपर वाइजर संजीव कुमार गुप्ता का तबादला जमालपुर कर दिया गया है. वहां उन्हें सीएमआइ बनाया गया है.

विज्ञापन

भागलपुर रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन सुपर वाइजर संजीव कुमार गुप्ता का तबादला जमालपुर कर दिया गया है. वहां उन्हें सीएमआइ बनाया गया है. वहीं भागलपुर का नया रिजर्वेशन सुपरवाइजर टेकानी के गुड्स सुपरवाइजर कैलाश प्रसाद साह को बनाया गया है. वहीं बुकिंग सुपरवाइजर का तबादला टेकानी गुड्स सुपरवाइजर के पद पर किया गया है. भागलपुर का बुकिंग सुपरवाइजर रंजन कुमार झा बने हैं.

तिलकामांझी में रेलवे की जमीन का बेहतर उपयोग के लिए बन रही रिपोर्ट

भागलपुर दौरे पर आये रेलवे बोर्ड के एडिशनल मेंबर (भू एवं संपदा) दिनेश कुमार ने तिलकामांझी सहित रेलवे कालोनियों व आसपास की भूमि का निरीक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान तिलकामांझी की रेलवे जमीन का बेहतर उपयोग करने के लिए उसका व्यवसायिक प्रयोग में लाने की बात एडिशनल मेंबर ने की थी. अब इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है. अधिकारी ने बताया कि इस पूरी जमीन का कॉमर्शियल उपयोग होने से यहां सड़क और सीवर की समस्या दूर होगी. अभी क्वार्टर से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर ही बहता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन