bhagalpur news. नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए संस्कृति व मूल्यों को समझना जरूरी

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए संस्कृति व मूल्यों को समझना जरूरी

आनंदराम ढांढनिया सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विज्ञापन

आनंदराम ढांढनिया सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया. भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति के तत्वावधान में आयोजन हुआ था. पंच परिवर्तन की दृष्टि से नारी में ज्ञानशक्ति, आत्मशक्ति, संगठनशक्ति ,नेतृत्वशक्ति, राष्ट्रशक्ति को पुष्पित एवं पल्लवित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था. मौके पर टीएमबीयू की शिक्षिका असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ श्वेता पाठक ने कहा कि नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए अपनी संस्कृति और मूल्यों को समझना जरूरी है. कहा कि नारी शक्ति की पहचान केवल घर तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वह समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. कार्यक्रम में प्रांतीय संयोजिका अनीता सिन्हा, रश्मि पाठक, श्वेता सौरभ, सुजाता कुमारी, अंजू श्री, ममता झा, सुनंदा भट्टाचार्य आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन