bhagalpur news. भारत को जानो प्रतियोगिता – बच्चों में जगी देशभक्ति की भावना

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. भारत को जानो प्रतियोगिता – बच्चों में जगी देशभक्ति की भावना

भारत विकास परिषद सत्यम शाखा की ओर से रविवार को एक स्थानीय होटल में भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित की गयी

विज्ञापन

भारत विकास परिषद सत्यम शाखा की ओर से रविवार को एक स्थानीय होटल में भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित की गयी. उद्घाटन पूर्व कुलपति डॉ पवन पोद्दार, मुख्य अतिथि डॉ गौतम अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि आयकर पदाधिकारी ब्रह्मदेव कुमार, प्रांतीय पर्यवेक्षक उज्जैन कुमार मालू, शाखा अध्यक्ष डॉ रतन संथालिया, महासचिव प्रवीण कुमार और प्रांतीय अधिकारी रवींद्र गुप्ता ने भारत माता को पुष्प अर्पित कर किया. इसके बाद वंदे मातरम का गान रामेश्वर लाल नोपानी सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा किया गया. महासचिव ने सभी अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र भेंटकर किया. अध्यक्ष डॉ रतन संथालिया ने भारत विकास परिषद के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा एवं समर्पण के माध्यम से ही देश को गौरवान्वित किया जा सकता है. प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. सभी विजेता स्कूलों को ट्रॉफी प्रदान की गयी. कार्यक्रम के संयोजक डॉ पंकज टंडन एवं मनोज कुमार सुमन थे, जबकि मंच संचालन प्रवीण कुमार ने किया. स्कोरर के रूप में डॉ मनीष जालान एवं विकास झूनझूनवाला, समय पर्यवेक्षक के रूप में अरविंद तिवारी और प्रश्न संचालन कृष्णा कलायन कला केंद्र की निदेशक श्वेता सुमन रहीं. कार्यक्रम में संरक्षक डॉ चंद्रशेखर साह, रतन भालोटिया, कोषाध्यक्ष डॉ. मनीष जालान, प्रो राणा प्रताप, ब्रह्मदेव प्रसाद साह, अशोक भिवानीवाला, मनोज कुमार शर्मा, प्रदीप जालान, अजित जैन, राजेश जैन, किशन लाल भालोटिया आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन