bhagalpur news. अखाड़ा विवाद को लेकर कमेटी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन

मुहर्रम पहलाम को लेकर हसनाबाद व खंजरपुर के अखाड़ा के बीच हुए विवाद की जांच के लिए गठित कमेटी ने रविवार को शाहजंगी के समीप घटनास्थल का निरीक्षण किया.
विज्ञापन
मुहर्रम पहलाम को लेकर हसनाबाद व खंजरपुर के अखाड़ा के बीच हुए विवाद की जांच के लिए गठित कमेटी ने रविवार को शाहजंगी के समीप घटनास्थल का निरीक्षण किया. साथ ही घटना को लेकर स्थानीय लोगों से जानकारी ली. स्थानीय लोगों ने दाेनों अखाड़ा के बीच हुए पथराव व मारपीट को लेकर कई अहम जानकारी कमेटी को दी. साथ ही बताया कि विवाद के पीछे के कारण को भी बताया. किस अखाड़ा ने मारपीट शुरू की. इसके बारे में भी कमेटी को बताया. स्थानीय लोगों के बयान पर रिपोर्ट तैयार की गयी है.
सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के कार्यकारी संयोजक महबूब आलम ने कहा कि घटनास्थल पर मिली जानकारी के अनुसार एक बार फिर से हसनाबाद व खंजरपुर अखाड़ा के खलीफा एवं वहां के पार्षद, अध्यक्ष व सचिव से बात की जायेगी. इसके बाद फाइनल रिपोर्ट तैयार कर कमेटी के संयोजक प्रो फारूक अली को दी जायेगी, ताकि मामले में आगे की कार्रवाई की जा सकें. मौके पर प्रो एजाज अली रोज, भोला खान, मोहम्मद हिमायूं, मिंटू कलाकार, मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद आसिफ खान, मोहम्मद बबलू, परवेज अंसारी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










