मानसून फिर हुआ सक्रिय : सावन में कांवरियों पर बरसेगी फुहार, लेकिन किसानों को मूसलाधार बारिश का इंततार

बारिश के इंतजार में आसमान देखते किसान दंपती का सांकेतिक तस्वीर.
Bhagalpur Weather : भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों में मानसून के फिर से सक्रिय होने से धान की रोपाई का काम तेज हो गया है. कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि अच्छी बारिश खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद होगी. वहीं, सावन में होने वाली कांवर यात्रा के दौरान भी बारिश की संभावना है, जिसके लिए रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं.
Bhagalpur Weather : भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों में मानसून के दोबारा सक्रिय होने से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है. खेतों में धान की रोपाई तेज हो गई है, जबकि कई किसान धान की नर्सरी तैयार करने में जुटे हैं. कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होने से खरीफ फसलों को बड़ा लाभ मिलेगा.
बारिश से धान की खेती को मिला संजीवनी
जिले में हो रही बारिश का सबसे अधिक लाभ किसानों को मिल रहा है. जिन किसानों ने पहले से धान का बिचड़ा तैयार कर रखा है, वे अब रोपाई में जुट गए हैं. वहीं कई किसान खेतों में धान की नर्सरी तैयार कर रहे हैं. हालांकि किसान अच्छी और लगातार मूसलाधार बारिश का इंतजार कर रहे हैं, ताकि रोपाई का कार्य और तेजी से पूरा हो सके.
मौसम विभाग ने जताई अच्छी बारिश की संभावना
बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में मानसून सक्रिय बना रहेगा और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. पर्याप्त वर्षा होने से खेतों में नमी बनी रहेगी, जिससे धान सहित खरीफ फसलों की खेती को लाभ मिलेगा.
सावन में बारिश के बीच होगी कांवर यात्रा
मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष सावन महीने में भी रिमझिम बारिश के साथ कई स्थानों पर मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है. ऐसे में सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरियों को बारिश के बीच यात्रा करनी पड़ सकती है. बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है और "बोल बम" के जयकारों के साथ यात्रा जारी रहने की उम्मीद है.
रेलवे ने कांवरियों के लिए की विशेष तैयारी
श्रावणी मेले को देखते हुए रेलवे ने भी व्यापक तैयारियां की हैं. देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. इन ट्रेनों से बड़ी संख्या में कांवरिये सुल्तानगंज स्टेशन पहुंचेंगे, जहां उत्तरवाहिनी गंगा घाट से पवित्र गंगाजल भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए अपनी पैदल यात्रा शुरू करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ललित किशोर मिश्र
ललित किशोर मिश्र प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से व डिजिटल माध्यम में पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, रेलवे और परिहवन में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










