प्रभात खबर की खबर का असर : मिर्जा चौकी के पास NH-80 पर युद्धस्तर पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य

Updated:
विज्ञापन
एनएच-80 को कराया गया पीसीसी.

एनएच-80 को कराया गया पीसीसी.

Prabhat Khabar Impact : प्रभात खबर की खबर का बड़ा असर हुआ है. मिर्जा चौकी फाटक के समीप NH-80 पर सड़क की बदहाल स्थिति को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद मरम्मत कार्य तेज कर दिया गया है. लोगों को जल्द ही इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar Impact : 14 जुलाई को सड़क की बदहाल स्थिति और गड्ढों से हो रही परेशानी को प्रभात खबर समाचार पत्र में प्रमुखता से उठाये जाने के बाद बिहार-झारखंड सीमा स्थित मिर्जा चौकी फाटक के समीप NH-80 पर मरम्मत कार्य तेज कर दिया गया है. NHAI और जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद निर्माण एजेंसी ने शेष हिस्से की कंक्रीट ढलाई का काम शुरू कर दिया है.

NHAI और प्रशासन के हस्तक्षेप से शुरू हुआ निर्माण कार्य

विभागीय सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई तक सड़क के एक हिस्से की ढलाई पूरी कर ली गई है. निर्धारित समय के अनुसार अब दूसरे हिस्से का निर्माण कार्य किया जाएगा. प्रशासन का प्रयास है कि निर्माण के दौरान यातायात पूरी तरह बाधित न हो और एक लेन से वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से जारी रहे.

बारिश से बन गए थे 2 से 3 फीट गहरे गड्ढे

लगातार बारिश के कारण NH-80 पर 2 से 3 फीट तक गहरे गड्ढे बन गए थे. इन गड्ढों के कारण वाहन चालकों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. हाल ही में एक मासूम बच्चा भी गड्ढे में गिरकर घायल हो गया था, जिसके बाद सड़क की स्थिति को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ गई थी.

स्थानीय लोगों ने प्रभात खबर को दिया धन्यवाद

प्रभात खबर में प्रकाशित खबर.
प्रभात खबर में प्रकाशित खबर.

स्थानीय दुकानदार रंजीत कुमार ने कहा कि प्रभात खबर समचार पत्र में सड़क की समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद एक सप्ताह के भीतर मरम्मत कार्य शुरू हो गया. इससे ग्राहकों के आने-जाने में आसानी होगी और व्यापार पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा. इसके लिए उन्होंने प्रभात खबर को धन्यवाद दिया है.

वहीं छात्र आरुष ने बताया कि पहले कीचड़ और गड्ढों की वजह से स्कूल पहुंचने में रोज देर हो जाती थी. अब सड़क बनने से समय पर स्कूल पहुंचना संभव होगा.

छात्रा प्रगति ने भी खुशी जताते हुए कहा कि गड्ढों में गिरने का डर हमेशा बना रहता था. सड़क बनने से अब स्कूल आने-जाने में सुरक्षा और सुविधा दोनों मिलेगी.

लोगों को जल्द मिलेगी राहत की उम्मीद

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य निर्धारित समय पर पूरा हो जाता है तो लंबे समय से चली आ रही परेशानी समाप्त हो जाएगी. इससे बिहार और झारखंड के बीच आवागमन भी अधिक सुरक्षित और सुगम हो सकेगा.


विज्ञापन
Rishi Kant

लेखक के बारे में

By Rishi Kant

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन