भागलपुर विवि : 52 शिक्षकों को प्रोफेसर पद पर प्रमोशन, 65 शिक्षकों की सेवा संपुष्टि को मिली मंजूरी

Updated:
विज्ञापन

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय का प्रशासनिक भवन. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

TMBU News : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में प्रभारी कुलपति की अध्यक्षता में हुई सिंडिकेट बैठक में 52 शिक्षकों को रीडर से प्रोफेसर पद पर पदोन्नति दी गई है. साथ ही, 2019 में नियुक्त 65 शिक्षकों की सेवा संपुष्टि पर भी मुहर लगाई गई है.

विज्ञापन

TMBU News : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में प्रभारी कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा की अध्यक्षता में आयोजित ऑनलाइन सिंडिकेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. बैठक में विभिन्न विभागों के 52 शिक्षकों को रीडर से प्रोफेसर पद पर पदोन्नति तथा वर्ष 2019 में नियुक्त 65 शिक्षकों की सेवा संपुष्टि पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई.

विज्ञापन

52 शिक्षकों को मिला प्रोफेसर बनने का अवसर

सिंडिकेट ने केमिस्ट्री, दर्शनशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान, हिंदी, बॉटनी, कॉमर्स, मनोविज्ञान और फिजिक्स विभागों के कुल 52 शिक्षकों को रीडर (एसोसिएट प्रोफेसर) से प्रोफेसर पद पर प्रोन्नति देने की मंजूरी प्रदान की.

इस निर्णय से लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे शिक्षकों में खुशी का माहौल है.

65 शिक्षकों की सेवा संपुष्टि पर लगी मुहर

बैठक में वर्ष 2019 में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के माध्यम से नियुक्त 65 शिक्षकों की सेवा संपुष्टि को भी मंजूरी दी गई. इन शिक्षकों को पिछले सात वर्षों से सेवा संपुष्टि का इंतजार था.

सेवा संपुष्टि लंबित रहने के कारण वेतन सत्यापन से जुड़े मामले भी पटना स्थित वेतन सत्यापन कोषांग में अटके हुए थे. अब सिंडिकेट की स्वीकृति के बाद इन शिक्षकों के लिए वेतन संबंधी प्रक्रियाओं का रास्ता साफ हो गया है.

पूर्व निर्णयों की हुई समीक्षा

सिंडिकेट बैठक में पूर्व बैठकों में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की भी समीक्षा की गई. विभिन्न प्रस्तावों की प्रगति पर चर्चा करते हुए संबंधित मामलों को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी.

अन्य विषयों के शिक्षकों की भी जल्द होगी प्रोन्नति

प्रभारी कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा ने सिंडिकेट को बताया कि शेष विषयों के शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी. इसके लिए आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया जारी है और जल्द ही संबंधित प्रस्ताव सदन के समक्ष लाया जाएगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन