bhagalpur news. हाइवा की चपेट में आने से घायल की इलाज के दौरान मौत

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. हाइवा की चपेट में आने से घायल की इलाज के दौरान मौत

बांका के रजौन थाना क्षेत्र के मुरादपुर में शुक्रवार को हाइवा की चपेट में आने से घायल बाइक सवार की मौत इलाज के क्रम में जेएलएनएमसीएच में हो गयी है

विज्ञापन

बांका के रजौन थाना क्षेत्र के मुरादपुर में शुक्रवार को हाइवा की चपेट में आने से घायल बाइक सवार की मौत इलाज के क्रम में जेएलएनएमसीएच में हो गयी है. मृतक की पहचान बांका के रजौन के हड़तोड़ा गांव निवासी पारो कुमार (30) के रूप में हुई. मृतक की पत्नी रूबी देवी ने मायागंज पुलिस के समक्ष अपना बयान कलमबद्ध कराया है. इधर बरारी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया. बताया कि उसके पति मेरे बहनोई पिंकू हरिजन के साथ बाइक से अपने गांव जा रहे थे. इसी दौरान मुरादपुर गांव के पास हाइवा की चपेट में आ गये, और दोनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया गया. पिंकू हरिजन की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है और मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन