bhagalpur news. हर हालत बच्चाें को थाली में ही दें अंडा या फल

जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से अब स्कूलों में मध्याह्न भोजन के समय थाली में ही अंडा या मौसमी फल देने का निर्देश दिया गया है.
भागलपुर – जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से अब स्कूलों में मध्याह्न भोजन के समय थाली में ही अंडा या मौसमी फल देने का निर्देश दिया गया है. मालूम हो कि जिले के विभिन्न स्कूलों से इन दिनों यह मामला सामने आ रहा है कि मध्याह्न भोजन के बाद अंडा या फल दिया जा रहा है. ऐसी स्थिति में जब निरीक्षी पदाधिकारी द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण कर जानकारी लेने का प्रयास किया गया कि कितने बच्चों को अंडा और फल मिला है तो इसकी वास्तविक जानकारी नहीं मिल सकी. इस तरह के मामले को गंभीरता से लेते हुए पीएम पोषण योजना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने पत्र जारी करते हुए कहा कि हर हाल में बच्चों को भोजन के समय ही थाली में अंडा या फल मिले. अगर किसी दिन ऐसा नहीं होता है तो माना जाएगा कि उस दिन विद्यालय में अंडा या फल का वितरण नहीं किया गया.
अंडा नहीं खाने वाले बच्चों के अभिभावकों से शपथ पत्र लेने का निर्देश दूसरी तरफ विद्यालय में ऐसा देखा गया है कि अपेक्षाकृत कम ही बच्चों को अंडा दिया जाता है और विद्यालय प्रधान द्वारा रिपोर्ट दी जाती है कि जिन बच्चों को अंडा नहीं दिया गया वह शाकाहारी हैं. जबकि शत प्रतिशत रूप से ऐसी स्थिति नहीं होती है. ऐसी स्थिति से निपटने के लिए राज्य स्तर पर जारी निर्देश के आलोक में अंडा नहीं खाने वाले बच्चों के अभिभावकों से शपथ पत्र लेने का निर्देश दिया गया है. प्रधानाध्यापकों को शपथ पत्र का फॉर्मेट भी उपलब्ध कराया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




