bhagalpur news. भाड़े के मकान में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, एक हजार बोतल जब्त

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. भाड़े के मकान में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, एक हजार बोतल जब्त

ललमटिया थाना क्षेत्र के पासीटोला के पास भाड़े के मकान में विदेशी शराब का अवैध कारोबार चल रहा था.

विज्ञापन

ललमटिया थाना क्षेत्र के पासीटोला के पास भाड़े के मकान में विदेशी शराब का अवैध कारोबार चल रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर एक हजार बोतल विदेशी शराब बरामद किया है. वहीं तस्कर भागने में सफल रहा. पुलिस मकान मालिक नाथनगर थाना क्षेत्र के मारबाड़ी पट्टी निवासी श्याम जैन को थाना लाकर पूछताछ कर रही है. जहां श्याम ने पुलिस को बताया कि वह कमरा चार माह पहले बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले किसी व्यक्ति को भाड़ा पर दिया है. बताया कि नूरपुर के रहने वाले सिंटू भगत के कहने पर अमरपुर के भाड़ेदार को कमरा दिया था. सिंटू ही उसे हर माह किराया पहुंचाता था. पुलिस सिंटू भगत की तलाश कर रही है, जो फरार बताया जाता है.

मकान मालिक श्याम जैन भी है तस्कर

फोटो श्याम जैन का

किराए के मकान में भारी मात्रा में शराब बरामद होने के बाद हिरासत में लिए गए मकान मालिक श्याम जैन ने पहले तो पुलिस को काफी भटकाया. जब डीआइयू की टीम के तकनीकी अनुसंधान के बाद श्याम जैन की भी संलिप्तता सामने आयी. नगर डीएसपी 2 राकेश कुमार ने बताया कि डीआइयू की टीम ने श्याम जैन के मोबाइल नंबर को खंगाला, जिसमें पूर्व से शराब तस्करी में शामिल सिंटू भगत से उसकी रोजाना दस से 20 वार बात होने की बात सामने आई. ऐसे कई संदिग्ध मोबाइल नंबर भी पुलिस ने जांच के लिए टीम को सौंपा है. मामले पर डीएसपी 2 राकेश कुमार ने बताया कि शराब तस्करी के आरोप में श्याम जैन को गिरफ्तार किया गया है. अन्य तस्करों कि पहचान की जा रही है.

शक के दायरे में था मकान मालिक

पूरे प्रकरण में मकान मालिक शक के दायरे में था. ऐसी कई बिंदु है जो मकान मालिक कि भूमिका पर संदेह पैदा कर रही है. जिस मकान से शराब बरामद हुआ है, उसमें बिजली का कनेक्शन भी नहीं है. सवाल यह उठता है कि इस गर्मी में कोई बिना बिजली पंखा कैसे रह रहा था. मकान बिना बिजली के कैसे भाड़े पर लगाया गया. उस मकान में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है, जिसे देखने मालिक अक्सर जाता था. उक्त कमरे में हजार बोतल शराब ढुलाई हो रही थी और वहां गाड़ी आती जाती थी इस बात से मकान मालिक अंजान कैसे था. इसके अलावे कई और सवाल भी खड़े हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि जांच के क्रम में पुलिस को मधुसूदनपुर इलाके के एक बड़े शराब तस्कर के संलिप्त होने की जानकारी मिली है. मकान मालिक ने पुलिस को भाड़ेदार के साथ किये एग्रीमेंट पेपर भी उपलब्ध कराया है. तकनीकी शाखा की टीम भी श्याम जैन से पूछताछ कर रही है. पूछताछ में बताया कि जिस व्यक्ति की कमरा दिया था, वह खुद को कपड़ा का फेरी करने वाला बताया था.

नाथनगर के सफेदपोश दलाल छुड़ाने की कोशिश में जुटे थे

सूत्रों कि माने तो श्याम जैन को पूछताछ के लिए थाना बुलाने पर क्षेत्र के एक सफेदपोश सह थाने व अंचल के पूर्व दलाल भी थाना पहुंचे थे. वहां मकान मालिक को छुड़ाने को लेकर पैरवी हुई, लेकिन कोई लाभ नहीं मिला. वहीं ललमटिया थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि पासी टोला के समीप से एक दो मंजिला मकान के एक कमरे से 582 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन