bhagalpur news. पति की डांट से आहत महिला ने लगायी फांसी, इलाज के दौरान मौत

सरसी थाना क्षेत्र के हरभंगा गांव की 24 वर्षीय सोनी देवी, पति उमेश ऋषि, ने फांसी लगा कर आत्महत्या का प्रयास किया. इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गयी.
सरसी थाना क्षेत्र के हरभंगा गांव की 24 वर्षीय सोनी देवी, पति उमेश ऋषि, ने फांसी लगा कर आत्महत्या का प्रयास किया. इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गयी. वह अपने पीछे दो छोटे पुत्रों को छोड़ गयी है. परिजनों के अनुसार, सोनी देवी का पति उमेश ऋषि तमिलनाडु में रहकर काम करता है और हाल ही में भतीजी की शादी में शामिल होने घर आया था. 22 अप्रैल को शादी संपन्न हुई थी. इसके बाद घर में सब कुछ सामान्य था. बच्चों की पिटाई करने पर पति ने लगायी फटकार रविवार दोपहर सोनी देवी ने अपने दोनों बेटों को शरारत करने पर पिटाई कर दी. इस बात पर पति उमेश ऋषि ने उसे डांट दिया. पति के अनुसार, कुछ देर बाद माहौल सामान्य हो गया. वह सब्जी लाने बाजार चला गया. इसी बीच सोनी देवी ने घर में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या का प्रयास किया. घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने तत्काल एक स्थानीय चिकित्सक को बुलाया, जिसने स्थिति गंभीर देखते हुए पूर्णिया ले जाने की सलाह दी. पूर्णिया से मायागंज अस्पताल किया गया रेफर पूर्णिया सदर अस्पताल से भी हालत नाजुक होने पर सोनी देवी को मायागंज स्थित जेएलएनएमसीएच रेफर किया गया. रविवार रात करीब 10:30 बजे उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान सोमवार सुबह करीब आठ बजे सोनी देवी की मौत हो गयी. बरारी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. घटना की सूचना मृतका के मायके वाले भी पहुंच गये थे. सोनी देवी की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी. उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं उसके दोनों छोटे बच्चे बेसहारा हो गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




