bhagalpur news. वीडियो कॉल पर पत्नी ने मांग से धो लिया था सिंदूर, आहत पति ने जहर खा कर दे दी जान

जोगसर थाना क्षेत्र के आदमपुर घाट मोहल्ले में छोटू यादव के पुत्र टोटो चालक शिव यादव (25) ने जहर खा कर खुदकुशी कर ली.
जोगसर थाना क्षेत्र के आदमपुर घाट मोहल्ले में छोटू यादव के पुत्र टोटो चालक शिव यादव (25) ने जहर खा कर खुदकुशी कर ली. रविवार की रात जहर खाने के बाद शिव यादव जब उल्टी करने लगा तो परिजन उसे ले कर तुरंत जेएलएनएमसीएच, मायागंज पहुंचे. वहां फैब्रिकेटेड वार्ड में उसे भर्ती किया गया. इलाज के क्रम में देर रात उसकी मृत्यु हो गयी. सोमवार की सुबह मायागंज स्थित बरारी कैंप थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया. घटना के संदर्भ में मृतक के पिता छोटू यादव ने पुलिस को बयान दिया है. छोटू यादव ने शिव यादव की पत्नी ब्यूटी देवी पर आरोप लगाया है कि उसके कारण ही उसके बेटे ने जहर खा कर जान दे दी है. सूचना जोगसर थाना पुलिस को भी है. पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है. क्या हुआ था रविवार की रात को शिव की मां अंजू देवी ने बताया कि घटना के वक्त वह घर में ही थी. रात्रि आठ बजे के करीब शिव घर आया था. उसे ब्राउन शुगर की लत थी. वह खाना खा कर घर आया था. वह कमरे में चला गया और दरवाजा सटा दिया. कुछ देर बाद घर के ही एक बच्चे ने देखा कि शिव पुड़िया फाड़ कर कुछ खा रहा है. खाने के बाद उसने पुड़िया खिड़की से फेंक दिया था. बच्चे ने अंजू देवी को आ कर जानकारी दी फिर बच्चे ने ही घर के पीछे फेंके गये पुड़िया को ला कर दिया. सबको पता चल गया कि शिव ने जहर खा ली है. इधर शिव उल्टी करने लगा तो परिजन उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले गये. छह माह से मायके में रह रही थी शिव की पत्नी शिव के पिता छोटू यादव ने पुलिस को बताया है कि सितंबर 2020 में खगड़िया के भरतखंड ड्योढ़ी की ब्यूटी कुमारी से शिव यादव का विवाह हुआ था. दोनों ने परिवार वालों को बगैर जानकारी दिये ही विवाह किया था. शादी के बाद दो पुत्र भी है. एक पुत्र वर्तमान में भी यहीं रहता है, जबकि छह माह पूर्व दिसंबर 2025 में ब्यूटी और शिव के बीच झगड़ा हुआ और वह मायके चली गयी. फरवरी 2026 में वीडियो कॉल पर ब्यूटी पर सिंदूर धोने का आरोप छोटू यादव के अनुसार शिव अक्सर अपनी पत्नी से मोबाइल पर बात करता था. फरवरी माह में उसकी पत्नी ने शिव के साथ वीडियो कॉल कर अपने मांग के सिंदूर को धो ली. छोटू यादव कहते हैं कि इस घटना के बाद शिव टेंशन में रहने लगा. वह हमेशा नशा करने लगा. फिर उसने जहर खा कर आत्महत्या कर ली. टोटो की किश्त देने में भी सक्षम नहीं था शिव मां अंजू देवी ने बताया कि तीन माह पहले शिव ने किश्त पर नया टोटो लिया था. पहले माह पता नहीं रहने के करण किश्त नहीं दे सका, तो दूसरे माह शिव किश्त देने में सक्षम नहीं था. फिर उनलोगों ने करीब आठ हजार रुपये किश्त दे दिया था. एक से पांच तारीख तक किश्त देने का समय तय था. अंजू देवी ने बताया कि शिव पर अन्य कर्जें भी थे. लेकिन पूरे घरवालों का सपोर्ट था, इसलिए कर्ज के कारण शिव ने आत्महत्या नहीं की है. इधर शिव की पत्नी ब्यूटी कुमारी सोमवार को दोपहर के समय में अस्पताल पहुंची थी. उसका भी रो-रो कर बुरा हाल था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




