bhagalpur news. विवि के गेस्ट शिक्षकों को चार माह से नहीं मिला मानदेय, जतायी नाराजगी

Updated at : 20 Feb 2025 11:27 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. विवि के गेस्ट शिक्षकों को चार माह से नहीं मिला मानदेय, जतायी नाराजगी

टीएमबीयू के विभिन्न अंगीभूत कॉलेजों व पीजी में कार्यरत गेस्ट शिक्षकों को चार माह से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ, जिससे सभी में नाराजगी है.

विज्ञापन

भागलपुर टीएमबीयू के विभिन्न अंगीभूत कॉलेजों व पीजी में कार्यरत गेस्ट शिक्षकों को चार माह से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ, जिससे सभी में नाराजगी है. टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ आनंद आजाद ने कहा कि अक्टूबर 2024 से गेस्ट शिक्षकों के मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है. लगातार चार माह से मानदेय नहीं मिलने से सभी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. विश्वविद्यालय द्वारा मानदेय भुगतान को लेकर सारी प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है. कुलपति का भी आदेश हो चुका है, लेकिन राज्य सरकार द्वारा तकनीकी माध्यम से किये जा रहे भुगतान विधि में पुराने सॉफ्टवेयर को चेंज कर नया सॉफ्टवेयर लाये जाने के कारण आ रही तकनीकी परेशानी से भुगतान प्रक्रिया बाधित है. ऐसे में एक माह से भुगतान कार्य अटका है. राज्य सरकार अविलंब भुगतान में आ रही समस्या का निष्पादन कर जल्द भगुतान करे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन