bhagalpur news. सीआईएससीई जोनल बास्केट बॉल प्रतियोगिता : बालक वर्ग में होली फैमिली स्कूल चैंपियन बनी

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. सीआईएससीई जोनल बास्केट बॉल प्रतियोगिता : बालक वर्ग में होली फैमिली स्कूल चैंपियन बनी

कार्मेल स्कूल के मेजबानी में सीआइएससीई जोनल बास्केट बॉल प्रतियोगिता टीएमबीयू इंडोर स्टेडियम में बुधवार को आयोजित की गयी.

विज्ञापन

कार्मेल स्कूल के मेजबानी में सीआइएससीई जोनल बास्केट बॉल प्रतियोगिता टीएमबीयू इंडोर स्टेडियम में बुधवार को आयोजित की गयी. इसमें होली फैमिली स्कूल, माउंट असीसी, सेंट जोसेफ की बालक-बालिका टीम ने भाग लिया. फाइनल में अंडर-19 बालक वर्ग में होली फैमिली स्कूल ने माउंट असीसी स्कूल को पराजित कर चैंपियन बनी. अंडर-17 बालक वर्ग में होली फैमिली स्कूल ने सेंट जोसफ स्कूल को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया. जबकि माउंट असीसी स्कूल तीसरे स्थान पर रही. वहीं, अंडर-14 बालक वर्ग में माउंट असीसी स्कूल ने होली फैमिली स्कूल को पराजित कर चैंपियन बनी. मीडिया प्रभारी राजेश कुमार साह ने बताया कि जोनल स्पोर्ट्स को-ऑर्डिनेटर व प्रधानाचार्य सैम सोवरियर व उप प्रधानाचार्य डोनाल्ड मेर्व्यन नास्ककार, मैनेजर सिस्टर सुजाता, प्राचार्या सिस्टर आशा, उप प्राचार्या सिस्टर जैकलिन, नीलेश कुमार व रेफरी अभिजीत यादव ने सयुंक्त रूप से उद्घाटन किया. कार्मेल स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वागत नृत्य व गीत की प्रस्तुति दी गयी. संचालन मिस शिल्पी, पॉलोमी व छात्रा दीक्षा व श्रुति श्रीवास्तव ने किया. धन्यवाद ज्ञापन मानतशा सिद्दीका ने किया. मौके पर को-ऑर्डिनेटर सिस्टर प्रीसका, सिस्टर एलीना, सिस्टर लता मौजूद थी. पुरस्कार वितरण में प्राचार्या सिस्टर आशा, उपप्राचार्य सिस्टर जैकलिन, को-ऑर्डिनेटर सिस्टर प्रीसका, सिस्टर लता, फैयाज अहमद, राहिद, नीलेश, स्नेहा व राजेश आदि मौजूद थे. गुरुवार को बालिका अंडर-14, 17 व 19 वर्ग का मैच होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन