Bhagalpur News: हाेमगार्ड के पुत्र के प्रेम-प्रसंग को लेकर थाना में हाई वोल्टेज ड्रामा

Updated at : 01 Mar 2025 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News: हाेमगार्ड के पुत्र के प्रेम-प्रसंग को लेकर थाना में हाई वोल्टेज ड्रामा

युवक-युवती को अलग रहने और एक-दूसरे को परेशान नहीं करने पर हुआ समझौता

विज्ञापन

= युवक-युवती को अलग रहने और एक-दूसरे को परेशान नहीं करने पर हुआ समझौता

प्रतिनिधि, नवगछिया.

नवगछिया एसटीएसी थाना में कार्यरत हाेमगार्ड जवान विवेकानंद चौधरी के पुत्र छोटू कुमार के प्रेम-प्रसंग को लेकर शनिवार को नवगछिया थाना में हाई वोल्टेज ड्रामा चला. छोटू कुमार ने नवगछिया के पुलिस पदाधिकारी पर पिता व अपने साथ मारपीट करने का आरोप लगाया. इस संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें छोटू कह रहा है कि नवगछिया थाना की पुलिस ने मेरे पिता की पिटाई कर दी है. बताया गया कि युवती का परिवार हाजीपुर का रहने वाला है. वह वर्तमान में परिवार के साथ राजेंद्र कॉलोनी में रह रही थी. लड़की के मकान में ही छोटू की बहन किराये पर रहती थी. छोटू अपनी बहन से मिलने जाता था, तो युवती से संपर्क हो गया. दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था.

सोशल मीडिया पर फर्जी एकाउंट बनाकर परेशान करने का लड़की ने लगाया आरोप

लड़की आवेदन देने के लिए नवगछिया थाना आयी थी कि सोशल मीडिया पर फर्जी आइडी बनाकर छोटू मुझे परेशान कर रहा है. नवगछिया थाना पुलिस ने लड़की व छोटू को थाना बुलाया. छोटू कुमार का कहना है कि युवती से 31 जनवरी 2024 में प्रेम विवाह उसने कर ली है. इसके पश्चात लड़की व उसके परिवार के लोग हमें परेशान करने लगे. इसी कारण जून वर्ष 2024 में फांसी के फंदे पर लटक कर मैंने जान देने का प्रयास किया था. इलाज के पश्चात मेरी जान बची. तब से हमदोनों अलग रहने लगे. लड़की के परिजन ने शादी की बात से इंकार करते हुए नवगछिया थाना में आवेदन दिया था कि युवती की गलत आईडी बनाकर परेशान किया जा रहा है.

पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है कि कोई किसी को परेशान नहीं करेगा. दोनों अलग-अलग रहेंगे. लड़का का आरोप है कि वह समझौता कर थाना से बाहर निकल रहा था कि पुलिस पदाधिकारी ने गाली-गलौज करते हुए बाप-बेटा की पिटाई कर दी. नवगछिया थानाध्यक्ष रवि शंकर प्रसाद सिंह ने कहा कि पुलिस पदाधिकारी के द्वारा डांट-डपट किया गया. मारपीट किसी के साथ नहीं हुई. युवक व युवती के बीच समझौता हो गया कि एक दूसरे को परेशान नहीं करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन