कोलकाता से बेगूसराय ले जायी जा रही 1500 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप बरामद, एक गिरफ्तार

Updated at : 22 Jun 2024 12:44 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता से बेगूसराय ले जायी जा रही 1500 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप बरामद, एक गिरफ्तार

कोलकाता से बेगूसराय ले जायी जा रही 1500 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन

कोलकाता से भागलपुर के रास्ते बेगूसराय ले जायी जा रही प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप को पकड़ने के मामले में भागलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले में पुलिस ने डेढ़ सौ कार्टून में बंद विभिन्न कंपनियों के 1500 लीटर प्रतिबंधित नशीला कफ सिरप बरामद किया है. साथ ही पुलिस ने मामले में मेडिकल चलाने वाले स्वास्थ्य विभाग की कर्मी के पति को भी गिरफ्तार किया है. गुरुवार सुबह से ही मामले में गुप्त सूचना के आधार पर की जा रही कार्रवाई के बाद शुक्रवार को भागलपुर पुलिस ने पूरे मामले के खुलासे के लिए प्रेस विज्ञप्ति जारी की है. जारी की गयी प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी गयी है कि गुरुवार सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक चार पहिया वाहन से प्रतिबंधित कफ की खेप कोतवाली थाना क्षेत्र के खलीफाबाग के समीप बूढ़ानाथ रोड से गुजरने वाली है. सूचना पर एसएसपी के निर्देशन और सिटी एसपी की निगरानी में सिटी डीएसपी 1 के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम द्वारा कोतवाली थाना क्षेत्र में वाहन जांच के क्रम में 1 चार पहिया वाहन से 150 कार्टून में बंद 1500 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त किया गया. साथ ही मामले में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी की गयी. गिरफ्तार अभियुक्त मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर के रहने वाले मनोज झा है. उसे शुक्रवार को कोर्ट के समक्ष उपस्थित करा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मामले में पुलिस ने नशीले व प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी में शामिल रैकेट के अन्य सदस्यों का पता लगाने में जुटी हुई है. छापेमारी दल में शामिल थे ये पदाधिकारी : मामले में कार्रवाई, जांच और छापेमारी के लिए गठित टीम में कोतवाली थाना की प्रभारी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रानी कुमारी, डीआइयू के एसआइ धनंजय कुमार, कोतवाली थाना के एसआइ राहुल कुमार, एसआइ चंदन कुमार, ट्रेनी एसआइ धनंजय कुमार, डीआइयू के एसआइ सुशील राज, एसआइ प्रभात कुमार, सिपाही बच्चन राम, अभिमन्यु कुमार सिंह सहित कोतवाली थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन