Bhagalpur news लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दूसरे दिन हवन-पूजन व भंडारा

सुलतानगंज कुमैठा गांव में आयोजित श्रीश्री 1008 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दूसरे दिन मंगलवार को हवन-पूजन, भंडारा व राम कथा का आयोजन किया गया.
सुलतानगंज कुमैठा गांव में आयोजित श्रीश्री 1008 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दूसरे दिन मंगलवार को हवन-पूजन, भंडारा व राम कथा का आयोजन किया गया. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ मंडप में विधि-विधान से हवन संपन्न कराया गया. श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. राम कथा के दौरान कथा प्रवक्ता डॉ दिनेश ओझा दिनकर ने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन मर्यादा, त्याग, सत्य और कर्तव्य का प्रतीक है, जिसे अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन को सफल बना सकता है. आयोजन स्थल पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही और पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा. आयोजकों ने बताया कि महायज्ञ के दौरान आगामी दिनों में भी हवन-पूजन, कथा प्रवचन और भंडारे का कार्यक्रम जारी रहेगा.
छापेमारी कर अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
सुलतानगंज मिर्जापुर में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान मिर्जापुर के सुमन कुमार के रूप में हुई है, जिसे उसके घर से 4.5 लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा गया. प्रशिक्षु आईपीएस सह थानाध्यक्ष सायम रजा ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. गुप्त सूचना पर छापेमारी की गयी, जिसमें आरोपित को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है. उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा.गर्मी सीजन 2026-27 के तहत बीज वितरण
सुलतानगंज प्रखंड के किसानों को राहत व प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से प्रखंड कार्यालय स्थित ई-किसान भवन में बीएओ सत्यम राज के नेतृत्व में गर्मी सीजन 2026-27 के तहत बीज वितरण हुआ. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गांवों से आये किसानों को अनुदानित दरों पर बीज उपलब्ध कराये गये. 93 किसानों में कुल 1248 किलो मक्का बीज का वितरण किया गया, जबकि 61 किसानों को 480 किलो मूंग का बीज दिया गया. दो किसानों को 16 किलो उड़द व तीन किसानों को छह किलो अरंडी बीज प्रदान किया गया. किसानों को उनकी पात्रता के अनुसार 50%, 80% व 100% तक की सब्सिडी पर बीज उपलब्ध कराये गये. इस पहल से किसानों में उत्साह देखा गया और उन्होंने सरकार की इस योजना की सराहना की. बीएओ सत्यम राज ने बताया कि सरकार का उद्देश्य किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराना है, ताकि उत्पादन बढ़े और किसानों की आय में वृद्धि हो सके. उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने च योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




