bhagalpur news. छात्रा का आरोप, शिक्षक ने फोन से लिखने का दिया परमिशन, तो उन्हें क्यों नहीं किया गया निलंबित

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. छात्रा का आरोप, शिक्षक ने फोन से लिखने का दिया परमिशन, तो उन्हें क्यों नहीं किया गया निलंबित

मारवाड़ी कॉलेज में स्नातक सेमेस्टर तीन के साइकोलॉजी विषय के प्रैक्टिकल परीक्षा में नकल करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था

विज्ञापन

मारवाड़ी कॉलेज में स्नातक सेमेस्टर तीन के साइकोलॉजी विषय के प्रैक्टिकल परीक्षा में नकल करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. कॉलेज प्रशासन ने मामले में संज्ञान लेते हुए जांच कमेटी गठित कर दी थी. कमेटी के रिपोर्ट के आधार पर अमुख छात्रा को सेमेस्टर तीन से निष्कासित किया था.

इस बाबत छात्रा ने बयान जारी कर आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में उनका पक्ष नहीं सुना. एकतरफा फैसला सुनाया. उन्हें शोकॉज तक नहीं किया गया. छात्रा ने कहा कि एग्जाम में मैं चोरी कर रही हूं, जो की लोग वीडियो को देखकर मेरे बारे में अनुमान लगा रहे हैं. मेरी ऊपर सवाल उठा रहे हैं. मेरी शिक्षा पर सवाल उठा रहे हैं. उसके पीछे का कारण किसी ने जानने की कोशिश नहीं की. यहां तक की मुझे सेमेस्टर थर्ड के परीक्षा से निष्कासित भी कर दिया गया. मेरा बयान किसी ने नहीं सुना. मेरा पक्ष किसी ने नहीं सुना. विभाग के शिक्षक ने सारे स्टूडेंट को बोला की फोन से लिखो, सब ने फोन से लिखा. निष्कासित सिर्फ हमें क्यों किया गया. पूरे क्लास को करना चाहिए. साथ में उस शिक्षक को भी निष्कासित करना चाहिए, जिन्होंने चोरी करने की परमिशन दी. जबकि अमुख शिक्षक ने बोला कि वह सेमिनार में थे, तो आप रूम नंबर 23 का कैमरा चेक कराये. छात्रा ने कहा कि 22 अप्रैल प्रैक्टिकल परीक्षा फिर से हो रही है. परीक्षा में उन्हें शामिल नहीं किया गया, तो कॉलेज के गेट के पर धरना पर देंगे.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन