bhagalpur news. प्रेम शर्मा ने नाबाद शतक से भागलपुर टीम आठ विकेट से किया पराजित

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. प्रेम शर्मा ने नाबाद शतक से भागलपुर टीम आठ विकेट से किया पराजित

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में खेले जा रहे बीसीए अंडर-16 वनडे प्रतियोगिता में मंगलवार को हुए मैच में जमुई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भागलपुर टीम को आठ विकेट से पराजित कर दिया

विज्ञापन

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में खेले जा रहे बीसीए अंडर-16 वनडे प्रतियोगिता में मंगलवार को हुए मैच में जमुई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भागलपुर टीम को आठ विकेट से पराजित कर दिया. भागलपुर टीम के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. टीम ने 47.4 ओवर में 245 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. बल्लेबाजी में मो इनाम शोएब ने शानदार 65 रन की पारी खेली. जबकि प्रतीक दयाल ने 50 व अनुकल्प राज ने 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. जमुई की ओर से गेंदबाजी में रवि कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाये. वहीं, प्रेम शर्मा व मो मुस्तफा अंसारी ने तीन-तीन विकेट हासिल किये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमुई टीम ने दो विकेट खोकर 46.1 ओवर में जीत के लिए जरूरी रन जुटा लिया. बल्लेबाजी में प्रेम शर्मा ने नाबाद 105 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. इसके अलावा अर्नव कुमार ने 56 व आमान फर्दीन ने नाबाद 39 रनों का योगदान दिया. भागलपुर की ओर गेंदबाजी में ओम केशव ने दो विकेट चटकाये. हरफनमौला प्रदर्शन के लिए जमुई के प्रेम शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. अंपायर में अमरिंदर पांडे व मनोहर कुमार थे. जबकि स्कोरर में अंकित राज व शिवम कुमार मौजूद थे. गुरुवार को भागलपुर व मुंगेर टीम के बीच मैच खेला जायेगा.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन