bhagalpur news. हंस कला मंदिर प्रबंध कमेटी को लेकर विवाद गहराया

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. हंस कला मंदिर प्रबंध कमेटी को लेकर विवाद गहराया

भागलपुर में कला हंस मंदिर कमेटी पर विवाद गहराया.

विज्ञापन

नयी व पुरानी कमेटी के बीच आरोप-प्रत्यारोप, दोनों ने खुद को असली कमेटी का पदाधिकारी होने का किया दावा

स्वामी हंस कला मंदिर प्रबंध कमेटी की रविवार को आमसभा के बाद हुए पदाधिकारियों के चयन पर पुरानी कमेटी ने सवाल खड़ा किया है. इस तरह कमेटी को लेकर विवाद गहरा रहा है.

पवन कुमार गुप्ता ने खुद को वर्तमान में सचिव होने का दावा करते हुए कहा कि आठ जून को एसडीओ को आवेदन देकर यहां की वस्तु-स्थिति से अवगत कराया है. गुड़हट्टा चौक के समीप हंस कला मंदिर व परिसर पर एक समाज विशेष के लोगों का कब्जा करने की साजिश चल रही है. तीन साल पहले एक अष्टधातु की मूर्ति चोरी हो गयी थी. फिर नये राम दरबार की स्थापना की गयी. अब कुछ समाज विशेष के लोग अपने कुलगुरु गणिनाथ की प्रतिमा लगाना चाहते हैं. जबकि उनकी कमेटी में सभी समाज के लोग शामिल हैं. ऐसे में सभी समाज को अपने-अपने समाज के महापुरुषों व कुलगुरु की प्रतिमा स्थापित करने देना संभव नहीं है. पूर्व पार्षद सदानंद मोदी ने खुद को यहां का अध्यक्ष बताते हुए कहा कि इस मंदिर पर सभी समाज के लोगों का अधिकार है. समाज विशेष का आधिपत्य होने से आमलोगों को दिक्कत होगी. यह मंदिर प्राचीन समय से महंत परंपरा के अनुरूप है.

महामंडलेश्वर श्री अयोध्या दास शास्त्री जी वर्तमान महंत हैं, जो कि अयोध्या में रहते हैं. वहां से ही इस मंदिर का लिंक है. रविवार को हुई आमसभा व चुनाव में अध्यक्ष बने ईं नंदकिशोर साह ने कहा कि रविवार को आमसभा ने चुनकर उन्हें अध्यक्ष बनाया. यहां किसी तानाशाही नहीं चलेगी. उनकी कमेटी में भी सभी समाज के लोग शामिल हैं. वर्तमान पार्षद धीरज कुमार ने अध्यक्षता की थी. आमसभा में 500 से अधिक लोग शामिल हुए थे. इससे पहले आमसभा के लिए पार्षद ने थानाध्यक्ष व एसडीओ को आवेदन किया था. सात जून को थानाध्यक्ष ने यहां का मुआयना किया था. इसमें पूर्व सचिव पवन गुप्ता की सहमति भी ली गयी थी. पूर्व कमेटी का आरोप निराधार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
काली किंकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By काली किंकर मिश्रा

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन