bhagalpur news.चेंबर में शून्य रहेगी आधी आबादी, 15वें वर्ष भी आगे नहीं आयी कोई महिला

Updated at : 02 Mar 2025 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news.चेंबर में शून्य रहेगी आधी आबादी, 15वें वर्ष भी आगे नहीं आयी कोई महिला

भागलपुर चेंबर चुनाव में एक भी महिला प्रत्याशी नहीं.

विज्ञापन

-2010-13 में प्रो पुष्पा दुबे बनी थी उपाध्यक्ष, फिर 2013-16 में पूर्व मेयर डॉ वीणा यादव व 2019-22 सत्र के लिए बनीं थी मनोनीत कार्यकारिणी सदस्यवरीय संवाददाता, भागलपुर

एक ओर पूरी दुनिया आधी आबादी का लोहा मान रही है. जहां महिलाएं कमजोर पड़ रही है, उन्हें प्रोत्साहित कर आगे बढ़ाया जा रहा है. दूसरी ओर से इस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कार्यकारिणी से महिलाएं बाहर होती दिख रही है.2010-13 सत्र में तत्कालीन अध्यक्ष रामगोपाल पोद्दार की टीम में प्रो पुष्पा दुबे उपाध्यक्ष थी. फिर 2013-16 सत्र में तत्कालीन अध्यक्ष शैलेंद्र सराफ की टीम में पूर्व मेयर डॉ वीणा यादव को मनोनीत कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया था. यह आधी आबादी को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक पहल थी. 2019-22 सत्र की कार्यकारिणी में सदस्य के रूप प्रीति शेखर शामिल थीं.

डाॅ पुष्पा दुबे चेंबर उपाध्यक्ष बनने के बाद चेंबर से महिलाओं को जोड़ने में अहम भूमिका निभायी. महिला उद्यमी और व्यवसायियों को चेंबर से जोड़ने का अभियान चलाया. कई महिला उद्यमी चेंबर से जुड़ीं. चेंबर से वैसी ही महिलाओं को जोड़ा जाता है, जो खुद से कोई उद्यम संचालित करती हैं या अपने व्यवसायिक फार्म का खुद संचालन करती हैं.1954 में स्थापित ईस्टर्न चेंबर आफ कामर्स में महिलाओं की भागीदारी के आंकड़े नगण्य हैं या संतोषजनक नहीं है. पूर्व मेयर डॉ वीणा यादव ने कहा कि खुद इस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की आजीवन सदस्य हूं. जिस तरह शैलेंद्र सराफ ने अध्यक्ष रहते हुए महिलाओं को सम्मान दिया और समय-समय पर महिला सशक्तीकरण को लेकर कार्य किया, अब इस दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है. जबकि स्वरोजगार के क्षेत्र में युवाओं व महिलाओं का दखल बढ़ा है.ऐसे में महिलाओं को संगठन से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है.

2025-28 सत्र कार्यकारिणी के चुनाव मैदान में नहीं है कोई महिला उम्मीदवार

चुनाव उप समिति सदस्य हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि 2025-28 सत्र कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर पहले 81 लोगों ने नामांकन पर्चा लिया था, जिसमें एक महिला भी शामिल थी, जब पर्चा दाखिल करने का समय आया, तो वो भी मैदान से हट गयीं. उन्होंने बताया कि इस बार चुनाव को लेकर 1300 सामान्य वोटर में लगभग 50 महिला वोटर हैं. अब तक कोई महिला चेंबर की अध्यक्ष और महासचिव पद पर आसीन नहीं हो सकी हैं.

चार लोगों के नामांकन पर्चा में पायी गयी त्रुटि, तीन तक दे सकेंगे स्पष्टीकरण

चुनाव उप समिति सदस्य हरि शर्मा ने बताया कि 47 लोगों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है. चार लोगों के नामांकन पर्चा में त्रुटि पायी गयी. स्पष्टीकरण को लेकर पत्र लिखा गया. संबंधित प्रत्याशी तीन मार्च तक जवाब दे सकेंगे. वहीं बताया कि बगैर फाइनल सूची जारी हुए एक संभावित प्रत्याशी ने गुट की सूची सोशल मीडिया पर जारी कर दी, उन्हें भी स्पष्टीकरण के लिए पत्र भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन