Bhagalpur news शैक्षिक कार्य में बेहतर करने वाले गुरुजी को मिलेगा सम्मान
Updated at : 20 Feb 2025 12:10 AM (IST)
विज्ञापन

कई स्कूलों में गुरुजी ने शैक्षणिक कार्य में बेहतर परफार्मेंस देने लगे हैं. बच्चों में सुधार होना शुरू हुआ है.
विज्ञापन
शुभंकर, सुलतानगंज
कई स्कूलों में गुरुजी ने शैक्षणिक कार्य में बेहतर परफार्मेंस देने लगे हैं. बच्चों में सुधार होना शुरू हुआ है. कई स्कूल प्रधान ने बताया कि नवाचार शिक्षा के तहत बच्चों में कई बदलाव होने लगे हैं. स्कूल में सफलता की कहानी गढ़ी गयी, जिसकी रिपोर्ट मांगी गयी थी. रिपोर्ट के आधार पर 15 से 20 स्कूलों का चयन किया गया है. इन्वॉल्व लर्निंग सॉल्यूशंस फाउंडेशन के राहुल दा ने बताया कि शिक्षा, नवाचार व सफलता कार्यक्रम को लेकर विद्यालय में पीयर लर्निंग, प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, जिला सशक्तीकरण कार्यक्रम अंतर्गत दीक्षा कोर्स, चेतना सत्र, बाल संसद, मीना मंच, शिक्षक अभिभावक गोष्ठी, इको क्लब, अपार आईडी व अन्य नवाचार गतिविधियों से जुड़ी सफलता की कहानी को लेकर गुगल फार्मेंट पर लिंक से मांगा गया था. स्कूल ने गतिविधियों से जुड़ी रिपोर्ट दी है. विद्यालय से आयी सर्वश्रेष्ठ कहानियों को 21 फरवरी को प्रखंड स्तरीय कार्यशाला में सम्मानित किया जायेगा. बच्चों को भी बेहतर परफॉर्मेंस पर सम्मानित किया जायेगा.शिक्षक साझा करेंगे सफलता की कहानी
निपुण भारत अंतर्गत पीयर लर्निंग कार्यक्रम के लिए सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालय में जिन विद्यालयों ने अच्छा कार्य किया हैं, उनको सम्मानित करने के दौरान पीयर लर्निंग, चेतना सत्र, बाल संसद की कहानी बच्चों व शिक्षकों के द्वारा साझा किया जायेगा. शिक्षक ने बताया कि वर्ग के अनुसार कई बच्चे भाषा व गणित में कमजोर होने से परेशान थे. अब नवाचार से अच्छी उपलब्धि प्राप्त कर ली है.अनुभव आधारित शिक्षण से मिल रही सफलता
बीइओ रेखा भारती ने बताया कि अनुभव आधारित शिक्षण कार्यक्रम से सफलता मिल रही है. लर्निंग सॉल्यूशन फाउंडेशन की ओर से कक्षा एक से आठ तक के छात्रों के लिए अनुभव आधारित शिक्षण कार्यक्रम हो रहा है. शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक जिनका कार्य उल्लेखनीय रहा है, उन्हें निर्देश दिया गया कि शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में उपस्थित होंगे. उनके सम्मान में एक सम्मान समारोह सह वार्षिक कार्यशाला हुई. बीइओ ने सभी स्कूल प्रधान को पत्र भेज सूचित की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




