bhagalpur news. फरवरी का मानदेय नहीं मिलने से अतिथि शिक्षकों ने जतायी नाराजगी

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. फरवरी का मानदेय नहीं मिलने से अतिथि शिक्षकों ने जतायी नाराजगी

टीएमबीयू के विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालयों व पीजी विभागों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को फरवरी के मानदेय का भुगतान अब तक नहीं होने पर टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ ने नाराजगी जतायी है

विज्ञापन

टीएमबीयू के विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालयों व पीजी विभागों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को फरवरी के मानदेय का भुगतान अब तक नहीं होने पर टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ ने नाराजगी जतायी है. संघ के अध्यक्ष डॉ आनंद आजाद ने बयान जारी कर कहा कि एक तो पहले ही विश्वविद्यालय के स्तर से हुई देरी से अतिथि शिक्षक परेशान थे, अब ट्रेजरी से मिल रही सूचना के अनुसार 10 अप्रैल तक ट्रेजरी से किसी भी प्रकार के भुगतान पर राज्य सरकार द्वारा रोक लगा दी गई है. राज्य सरकार के स्तर से ऐसा रोक लगाया जाना अत्यंत ही दुःखद, दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय है. वेतन भुगतान में विलंब किया जाना लोगों के मौलिक अधिकार पर हमला है. टीएमबीयू में 2018, 2024 व 2025 में नियुक्त 189 अतिथि शिक्षक कार्यरत हैं. राज्यादेश द्वारा 10 अप्रैल तक ट्रेजरी से किसी भी प्रकार के भुगतान पर रोक लगाये जाने से जहां 2018 तथा 2024 में नियुक्त 129 अतिथि शिक्षकों के फरवरी का भुगतान प्रभावित हो रहा है. वहीं, 2025 के अप्रैल में बहाल 70 अतिथि शिक्षकों को 11 माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है. विवि प्रशासन तथा राज्य सरकार त्वरित कार्रवाई करते हुए उन अतिथि शिक्षकों के मानदेय का भुगतान करने की मांग की है.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन