भागलपुर में संटिंग लाइन के इलेक्ट्रिफिकेशन में आई तेजी, जल्द प्लेटफॉर्म पर नहीं खड़े रहेंगे ट्रेनों के रैक, यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

Updated:
विज्ञापन
इलेक्ट्रिफिकेशन का काम हुआ पूरा. | Prabhat Khabar Network

इलेक्ट्रिफिकेशन का काम हुआ पूरा. | Prabhat Khabar Network

Bhagalpur Railway News:भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के रैक को रखने की समस्या का समाधान होने वाला है. संटिंग लाइन का विद्युतीकरण कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे ट्रेनों के रैक को अब प्लेटफॉर्म के बजाय संटिंग लाइन में रखा जा सकेगा.

विज्ञापन

Bhagalpur Railway News: भागलपुर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. रेलवे ने गुमटी नंबर-1 से गुमटी नंबर-3 तक बनी तीन लाइन वाली संटिंग लाइन के इलेक्ट्रिफिकेशन का काम तेज कर दिया है. पहले चरण में गुमटी नंबर-1 से गुमटी नंबर-2 तक एक लाइन पर ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन का काम लगभग पूरा हो चुका है. शेष कार्य पूरा होते ही दूसरी और तीसरी लाइन पर भी काम शुरू किया जाएगा.

रेलवे अधिकारियों का लक्ष्य है कि जल्द से जल्द पूरी संटिंग लाइन को इलेक्ट्रिक इंजन के संचालन के लिए तैयार किया जाए, ताकि ट्रेनों के रैक को आसानी से प्लेटफॉर्म से हटाकर संटिंग लाइन तक पहुंचाया जा सके.

प्लेटफॉर्म खाली होंगे, ट्रेनों का संचालन होगा आसान

अभी कई बार बाहर से आने वाली ट्रेनों के रैक प्लेटफॉर्म पर लंबे समय तक खड़े रहते हैं, जिससे दूसरे ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ता है.

इलेक्ट्रिफिकेशन पूरा होने के बाद इलेक्ट्रिक इंजन सीधे रैक को संटिंग लाइन तक ले जाएंगे. इससे प्लेटफॉर्म जल्दी खाली होंगे और नई ट्रेनों के आगमन एवं प्रस्थान में सुविधा होगी. इसका सीधा लाभ यात्रियों को भी मिलेगा, क्योंकि स्टेशन पर ट्रेनों का संचालन अधिक व्यवस्थित हो सकेगा.

तीन लाइन वाली संटिंग यार्ड की बढ़ेगी उपयोगिता

भागलपुर स्टेशन के पास तैयार की गई संटिंग लाइन में तीन रेलवे ट्रैक बिछाए गए हैं. इनका उद्देश्य भागलपुर से चलने वाली और वापस लौटने वाली मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों के रैक को सुरक्षित तरीके से खड़ा करना है.

इलेक्ट्रिफिकेशन पूरा होने के बाद विक्रमशिला एक्सप्रेस, वनांचल एक्सप्रेस समेत भागलपुर से संचालित अन्य ट्रेनों के रैक को स्टेशन प्लेटफॉर्म पर रखने की आवश्यकता नहीं होगी. उन्हें सीधे संटिंग यार्ड में भेजा जा सकेगा.

Bhagalpur Railway News: रेलवे परिचालन में आएगी नई गति

रेलवे विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी बड़े स्टेशन पर पर्याप्त संटिंग सुविधा होने से परिचालन अधिक प्रभावी होता है. इससे प्लेटफॉर्म का बेहतर उपयोग होता है और ट्रेनों की समयबद्ध आवाजाही सुनिश्चित करने में मदद मिलती है.

भागलपुर स्टेशन पर भी यह व्यवस्था लागू होने के बाद रेलवे के परिचालन प्रबंधन को मजबूती मिलेगी और भविष्य में ट्रेनों की संख्या बढ़ने पर भी स्टेशन पर दबाव कम रहेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

संटिंग लाइन के विस्तार की भी चल रही तैयारी

रेलवे केवल इलेक्ट्रिफिकेशन तक ही सीमित नहीं है. संटिंग लाइन का विस्तार करने की योजना पर भी काम चल रहा है.

इसके लिए सर्वे का कार्य पूरा कर रिपोर्ट मालदा रेल मंडल को भेजी जा चुकी है. यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो भविष्य में संटिंग यार्ड की क्षमता और बढ़ाई जाएगी, जिससे भागलपुर रेलवे स्टेशन को पूर्वी बिहार के एक महत्वपूर्ण परिचालन केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है और शेष लाइनों का काम भी जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है.

Also Read: बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को एक और झटका, केसी सिन्हा के बाद अब चेतना झांब और श्रुति श्री भी छोड़ेंगी जन सुराज


विज्ञापन
ललित किशोर मिश्र

लेखक के बारे में

By ललित किशोर मिश्र

ललित किशोर मिश्र प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से व डिजिटल माध्यम में पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, रेलवे और परिहवन में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन