छत पर लगाएं सोलर पैनल और बिजली बिल से पाएं हमेशा के लिए राहत: बिहार सरकार दे रही 98 हजार रुपये तक का अनुदान, जानें भागलपुर में कैसे करें आवेदन

Updated:
विज्ञापन

पीएम सूर्य घर योजना से 25 हजार लाभार्थियों को मिली अतिरिक्त सब्सिडी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

PM सूर्य घर योजना के तहत घर पर सोलर पैनल लगवाएं और बिजली बिल से पाएं छुटकारा. बिहार सरकार ₹98,000 तक की सब्सिडी दे रही है. पूरी जानकारी और आवेदन प्रक्रिया.

विज्ञापन

PM Surya Ghar Bhagalpur: अगर आप भी हर महीने आने वाले महंगे बिजली बिल से परेशान हैं और अपने घर को बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं, तो बिहार सरकार और केंद्र सरकार मिलकर आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आई हैं. प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के तहत अब पूरे राज्य में छतों पर सोलर पैनल लगाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है. मंगलवार को पटना में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान राज्य के 25,000 लाभार्थियों के खातों में अतिरिक्त राज्य वित्तीय सहायता राशि का डिजिटल हस्तांतरण किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया, जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव मौजूद रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने की.

विज्ञापन

1 से 3 किलोवाट सोलर सिस्टम पर कितनी मिलेगी केंद्र और राज्य की सब्सिडी?

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का मुख्य उद्देश्य हर घर की छत पर सोलर पैनल स्थापित कर परिवारों को स्वच्छ, सस्ती और हरित ऊर्जा उपलब्ध कराना है. योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें योग्य लाभार्थियों को केंद्र सरकार के साथ-साथ बिहार सरकार द्वारा भी अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जा रही है.

1 किलोवाट सोलर सिस्टम: केंद्र सरकार की ओर से 30,000 रुपये और बिहार सरकार की अतिरिक्त सब्सिडी 10,000 रुपये, यानी कुल 40,000 रुपये का अनुदान.

2 किलोवाट सोलर सिस्टम: केंद्र की ओर से 60,000 रुपये और बिहार सरकार की ओर से 20,000 रुपये, यानी कुल 80,000 रुपये की मदद.

3 किलोवाट सोलर सिस्टम: केंद्र की ओर से 78,000 रुपये और बिहार सरकार की ओर से 20,000 रुपये, यानी अधिकतम 98,000 रुपये तक की भारी सहायता राशि.

भागलपुर में 15 हजार घरों का लक्ष्य, 1,193 छतों पर लग चुके हैं सोलर पैनल

कार्यक्रम के दौरान पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिलों को जोड़ा गया था. इसी क्रम में भागलपुर स्थित समीक्षा भवन में स्थानीय सांसद अजय मंडल, जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय, उप विकास आयुक्त (DDC) रवि राकेश सहित अन्य वरीय जिलास्तरीय अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े. भागलपुर जिले के लिए इस योजना के तहत 15,000 छतों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा गया है. जिले में अब तक 2,512 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कर आवेदन किया है, जिनमें से 2,149 उपभोक्ताओं ने अपने वेंडर का चयन कर लिया है. वहीं 1,193 घरों की छतों पर सोलर पैनल सफलतापूर्वक स्थापित भी किए जा चुके हैं.

पीएम सूर्य घर पोर्टल पर ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन, सीधे खाते में आएगी सब्सिडी

अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आवेदन की प्रक्रिया बेहद सरल और पारदर्शी है. इच्छुक उपभोक्ता सबसे पहले आधिकारिक 'पीएम सूर्य घर' पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराएं. आवेदन के दौरान अपना राज्य, बिजली वितरण कंपनी (डिस्कॉम) और उपभोक्ता खाता संख्या (Consumer Account Number) दर्ज करें. विभाग से तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद पोर्टल पर सूचीबद्ध पंजीकृत वेंडर के माध्यम से अपने घर पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं. सोलर सिस्टम की स्थापना और नेट मीटर लगने के बाद अपना बैंक विवरण और आवश्यक दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करें. कागजातों के सत्यापन के बाद सब्सिडी की पूरी राशि सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी.

PM Surya Ghar Bhagalpur: पर्यावरण संरक्षण और मुफ्त बिजली का दोहरा फायदा

छत पर सोलर पैनल लगाने से न केवल हर महीने जेब पर पड़ने वाला बिजली बिल का बोझ खत्म होगा, बल्कि उत्पादित अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में भेजकर उपभोक्ता आय भी अर्जित कर सकेंगे. इसके साथ ही यह योजना पर्यावरण संरक्षण और कार्बन उत्सर्जन घटाने में भी बड़ी भूमिका निभाएगी. जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि तय समयसीमा के भीतर भागलपुर के सभी 15 हजार लक्षित परिवारों को इस योजना से जोड़कर उन्हें ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जाए.

Also Read: Nandan Yadav Encounter: कौन हैं जमुई केस के मुख्य आरोपी नंदन और हरेराम? जानें बालू ढोने से लेकर पुलिस मुठभेड़ तक की कहानी

Also Read: Jamui Encounter News: जमुई में छात्रा से बदसलूकी करने वाले का एनकाउंटर, पुलिस ने नंदन यादव को मारी गोली

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन