bhagalpur news. टीएनबी कॉलेज : शिक्षक संघ चुनाव को लेकर रणनीति बनाने में जुटे प्रत्याशी

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. टीएनबी कॉलेज : शिक्षक संघ चुनाव को लेकर रणनीति बनाने में जुटे प्रत्याशी

टीएनबी कॉलेज में शिक्षक संघ चुनाव को लेकर शिक्षकों के बीच हलचल बढ़ा दी है

विज्ञापन

टीएनबी कॉलेज में शिक्षक संघ चुनाव को लेकर शिक्षकों के बीच हलचल बढ़ा दी है. अपने-अपने प्रत्याशी को जुटाने के लिए शिक्षक दो खेमा में बंटे हैं. रणनीति बनाने का काम गुप्त रूप से बंद कमरा में चल रहा है. दरअसल, कॉलेज में शिक्षक संघ चुनाव 17 अक्तूबर को होना है. विवि शिक्षक संगठन भुस्टा की निगरानी में चुनाव संपन्न होना है. संघ के अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव व कार्यकारिणी के लिए छह सदस्यों का भी चयन होना है. इसे लेकर उम्मीदवारों पर्चा दाखिल किया है. कॉलेज सूत्रों के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए डॉ मुश्फिक आलम व डॉ राजीव सिंह, सचिव पद के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर निर्लेश कुमार व अजीत कुमार व कोषाध्यक्ष पद के लिए भी दो शिक्षक व कार्यकारिणी सदस्य के लिए भी करीब एक दर्जन शिक्षकों ने नामांकन किया है. सूत्रों के अनुसार इस बार का चुनाव काफी टक्कर का माना जा रहा है. संघ के मुख्य पद ही उम्मीदवारों की नजर है. इस बार भी शिक्षक संघ चुनाव में जाति बड़ा फेक्टर बन सकता है. चुनाव को लेकर कॉलेज के शिक्षक दो खेमा में अंदर ही अंदर बंट चुके हैं. अपने पक्ष में वोट के लिए जाति के आधार पर संपर्क भी कर रहे हैं. करीब एक साल पहले व वर्तमान वर्ष में नये शिक्षकों ने कॉलेज में योगदान दिया है. उम्मीदवार उन्हें अपने पक्ष में करने के लिए साधना शुरू कर दिया है. बता दें कि तीन साल बाद चुनाव कराया जा रहा है. पीजी व एसएम कॉलेज में जल्द होगा चुनाव – महासचिव विवि के शिक्षक संगठन भुस्टा के अध्यक्ष प्रो जगधर मंडल ने कहा कि पीजी स्तर व एसएम काॅलेज में भी शिक्षक संघ का चुनाव जल्द कराया जायेगा. इस दिशा में भी काम चल रहा है. छठ के बाद पीजी स्तर पर चुनाव कराया जायेगा. बताया कि टीएनबी कॉलेज शिक्षक संघ चुनाव के लिए भुस्टा की तरफ से पर्यवेक्षक तैनात किये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन