bhagalpur news. टीएमबीयू में स्नातक सेमेस्टर वन की परीक्षा सात मार्च से

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. टीएमबीयू में स्नातक सेमेस्टर वन की परीक्षा सात मार्च से

टीएमबीयू में स्नातक सत्र 2025-29 सेमेस्टर वन की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. परीक्षा सात से 17 मार्च तक आयोजित की जायेगी

विज्ञापन

टीएमबीयू में स्नातक सत्र 2025-29 सेमेस्टर वन की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. परीक्षा सात से 17 मार्च तक आयोजित की जायेगी. परीक्षा नियंत्रक डाॅ विनोद कुमार ओझा ने बताया कि परीक्षा दो पाली में होगी. पहली पाली सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक व दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक चलेगी. परीक्षा के तहत एमजेसी, एमआइसी व एमडीसी विषयों के लिए सात ग्रुप बनाया गया है. विषय ग्रुप ग्रुप ए : हिंदी, मनोविज्ञान, उर्दू, बांग्ला, मैथिली, पर्शियन ग्रुप बी : इतिहास, संस्कृत, एआइएच एंड कल्चर, संगीत, अंगिका ग्रुप सी : वाणिज्य, राजनीति विज्ञान, आइआरपीएम, गांधी विचार ग्रुप डी : दर्शनशास्त्र, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, गणित, गृह विज्ञान, मानवशास्त्र ग्रुप ई : समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, भूगोल ग्रुप एफ : फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, सांख्यिकी एमजेसी तिथि ग्रुप सात मार्च ग्रुप ए व बी नौ मार्च ग्रुप सी व डी 10 मार्च ग्रुप ई व एफ एमआइसी 11 मार्च : ग्रुप ए व बी 12 मार्च : ग्रुप सी व डी 13 मार्च : ग्रुप ई व एफ एमडीसी 14 मार्च : ग्रुप ए व बी 16 मार्च : ग्रुप सी व डी 17 मार्च : ग्रुप ई व एफ

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन