bhagalpur news. स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा में किसी को 60, तो किसी को 100 अंक के प्रश्नपत्र बांटे, परीक्षा रद्द

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा में किसी को 60, तो किसी को 100 अंक के प्रश्नपत्र बांटे, परीक्षा रद्द

टीएमबीयू के स्नातक पार्ट थ्री सत्र 2021-24 व 2022-25 की परीक्षा के दौरान गुरुवार को टीएनबी कॉलेज केंद्र पर परीक्षार्थियों के बीच तब असमंजस की स्थिति हो गयी, जब बायोलॉजिकल ज्योग्राफी विषय की परीक्षा में 60 नंबर के प्रश्न पूछे गये.

विज्ञापन

टीएमबीयू के स्नातक पार्ट थ्री सत्र 2021-24 व 2022-25 की परीक्षा के दौरान गुरुवार को टीएनबी कॉलेज केंद्र पर परीक्षार्थियों के बीच तब असमंजस की स्थिति हो गयी, जब बायोलॉजिकल ज्योग्राफी विषय की परीक्षा में 60 नंबर के प्रश्न पूछे गये. लेकिन परीक्षा नियम के अनुसार इस पेपर का अंक 100 है. परीक्षा देने के बाद छात्रों ने कॉलेज के परीक्षा प्रभारी अमिताभ चक्रवर्ती को मामले की जानकारी दी. छात्रों ने कहा कि 100 अंक के बजाय 60 अंक के प्रश्न क्यों पूछे गये. प्रभारी ने मामले की जानकारी कुलपति को दी. परीक्षा प्रभारी ने बताया कि प्रश्नपत्र के पांच सेट थे, सभी सेट का पूर्णांक 100 अंक था, लेकिन परीक्षा में बांटे गये एक प्रश्नपत्र का अंक 60 दिखा. जानकारी मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच कमेटी बनायी है. वहीं देर शाम कुलपति प्रो जवाहर लाल के आदेश पर कुलसचिव डाॅ रामशीष पूर्वे ने परीक्षा रद्द करने की अधिसूचना जारी कर दी, जिसमें कहा कि पीजी भूगोल के विभागाध्यक्ष की गलती के कारण बीए पार्ट थ्री के पेपर सात बायोलॉजिकल ज्योग्राफी की 100 अंकों की परीक्षा में 60 अंकों का प्रश्न पत्र दे दिया गया. इस कारण परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया. कहा कि फिर से परीक्षा आयोजित करने में जो भी राशि खर्च होगी, वह पीजी भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रसाद के वेतन से की जाएगी. साथ ही उन्हें भविष्य में होने वाली परीक्षा के कार्य से वंचित करने का भी निर्णय लिया गया. समस्या के समाधान के लिए सौंपा ज्ञापन

परीक्षार्थियों की शिकायत के बाद छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को टीएमबीयू के परीक्षा नियंत्रक को स्नातक पार्ट थ्री परीक्षा से संबंधित ज्ञापन सौंपा. जिलाध्यक्ष सत्यम मिश्रा ने बताया कि टीएनबी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एक ही परीक्षा हॉल में अलग-अलग अंक के प्रश्न पत्र दिये गये. परीक्षार्थियों को असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ा. इसके बाद परीक्षा नियंत्रक ने आश्वासन दिया कि दो दिनों के अंदर समस्या का समाधान होगा. मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि समाधान नहीं होने पर आंदोलन को बाध्य होंगे. प्रतिनिधि मंडल में टीएनबी कॉलेज अध्यक्ष राजकुमार पासवान, मारवाड़ी कॉलेज अध्यक्ष ह्रषिकेश प्रकाश, हरिओम कुमार, अमित शगल, रवि कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन