Bhagalpur news सनोखर बाजार में छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत

सन्हौला सनोखर थाना क्षेत्र के सनोखर बाजार में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी
सन्हौला सनोखर थाना क्षेत्र के सनोखर बाजार में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है. वह राष्ट्रीय उवि सनोखर हाट में 10वीं कक्षा की छात्रा थी. बगल के वीरेंद्र भारती के घर में छात्रा की संदिग्ध स्थिति में मौत हुई है. वीरेंद्र भारती के भाई राजेश भारती ने छात्रा के शव को उसके घर लाकर रख दिया. बताया कि लड़की ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है. आसपास के लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं. सनोखर थाना की पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि सच्चाई का खुलासा हो सके. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा कि यह आत्महत्या है या कुछ और. सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया जायेगा.
घर घुस कर मारपीट करने का आरोप
खरीक थाना क्षेत्र खरीक बाजार की वार्ड सदस्या बिजली देवी ने अपने पड़ोस के शंभु साह, प्रदीप साह, दिलीप साह, रंजीत साह समेत अन्य कई अज्ञात लोगोंं पर घर में घुस कर मारपीट करने का आरोप लगा थाना में आवेदन दिया है. मामला जमीन विवाद से जुड़ा है. आवेदन में लिखा है कि उपरोक्त सभी आरोपित देर रात करीब नौ बजे अचानक मेरे घर घुस गये व गालीगलोज कर मेरे और मेरे पति के साथ मारपीट करने लगे. मारपीट में मेरे गले से सीने का चेन छीन लिया और दो दिनों में घर खाली नहीं करने पर जान मारने की धमकी दी. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.मारपीट में दो जख्मी, केस दर्ज
सुलतानगंज थाना क्षेत्र के घोरघट गांव के समीप जेकेए एस्कलेटर प्लांट पर वाहन चालक से मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. मारपीट में जख्मी तुलसी कुमार ने थाना में आवेदन देकर नामजद केस दर्ज कराया है. पीड़ित ने बताया कि जब मैं अपना वाहन प्लांट पर लगाया, तो नामजद आरोपित ने बोला की गाड़ी यहां से हटाओ, नहीं तो तोड़ देंगे. इतने में पोकलेन की मदद से गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया. वाहन चालक सुमित कुमार से मारपीट की. गंभीर रूप से जख्मी हो गये. पुलिस की 112 की टीम ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचवायी. थानाध्यक्ष ने बताया कि गंभीरता से मामले की छानबीन की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




