BHAGAPUR : आरपीएफ टीम ने बड़हरवा में बालिका काे किया रेस्क्यू

Updated:
विज्ञापन
BHAGAPUR : आरपीएफ टीम ने बड़हरवा में बालिका काे किया रेस्क्यू

आरपीएफ की टीम द्वारा बड़हरवा रेलवे पर 14 वर्षीय एक नाबालिग बालिका का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया.

विज्ञापन

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट :

आरपीएफ की टीम द्वारा बड़हरवा रेलवे पर 14 वर्षीय एक नाबालिग बालिका का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया. नाबालिग बालिका प्लेटफॉर्म संख्या 02 पर अकेली घूमती हुई पाई गई. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण वह घर छोड़कर चली गई थी. अनजाने में गलत ट्रेन में सवार हो गई थी. बालिका को सुरक्षित रूप से रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, बरहरवा लाया गया. जहा तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचित किया गया. आवश्यक काउंसलिंग एवं सभी विधिक औपचारिकताओं के बाद बालिका को आगे की देखभाल एवं पुनर्वास हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन प्रतिनिधियों को सुपुर्द दिया गया. वही दूसरे अभियान में, भागलपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष एंटी-कॉन्ट्राबैंड जांच अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल, भागलपुर द्वारा लावारिस अवस्था में 49 बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी. प्लेटफॉर्म आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार गिरी ने बताया कि प्लेटफार्म संख्या 01 पर संदिग्ध अवस्था में पाए गए बैगों की जांच करने पर विदेशी शराब पाई गई. बरामद सामग्री को नियमानुसार जब्त कर आगे की आवश्यक कार्रवाई हेतु उत्पाद विभाग, भागलपुर को सुपुर्द कर दिया गया.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन