bhagalpur news. परीक्षा विभाग में चार उप परीक्षा नियंत्रक ने दिया योगदान

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. परीक्षा विभाग में चार उप परीक्षा नियंत्रक ने दिया योगदान

टीएमबीयू के परीक्षा विभाग में मंगलवार को चार उप परीक्षा नियंत्रक ने योगदान दिया

विज्ञापन

टीए���बीयू के परीक्षा विभाग में मंगलवार को चार उप परीक्षा नियंत्रक ने योगदान दिया. इसमें डॉ गौतम कुमार ने पेंडिंग शाखा का कार्य, डॉ मनोज कुमार दास ने औपबंधिक, टेस्टोमोनियल, अंकपत्र व डिग्री से संबंधित कार्य, डॉ बद्रीनाथ झा ने पंजीयन, प्रोविजन एवं परीक्षा बोर्ड व पीजी उर्दू विभाग के डॉ सरफराज अहमद ने वेरिफिकेशन एवं विभिन्न कार्यों को संभाला. सभी उप परीक्षा नियंत्रक ने योगदान देने के बाद रजिस्ट्रार कार्यालय में इसकी जानकारी दी. उधर, परीक्षा नियंत्रक डॉ कृष्ण कुमार ने कहा कि सभी उप परीक्षा नियंत्रक को जिम्मेवारी सौंप दी गयी है. कहा कि विद्यार्थियों की समस्या को लेकर आवेदन मिल रहे हैं. उस आवेदन को संबंधित शाखा को दिया जायेगा. उसे सात दिनों के अंदर निष्पादित कर संबंधित कॉलेजों को भेजा जायेगा. कहा कि जिन विद्यार्थियों का किसी कारण से समस्या का निष्पादन नहीं होता है, इसका कारण भी संबंधित कॉलेजों को भेजा जायेगा, ताकि विद्यार्थी उसे सुधार कर फिर से आवेदन करे. कहा कि सभी उप परीक्षा नियंत्रक को कार्यों से संबंधित दिशा-निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन