ePaper

Bhagalpur news जीआर राशि से वंचित बाढ़ पीड़ितों का प्रखंड मुख्यालय पर किया हंगामा

Updated at : 07 Sep 2025 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news जीआर राशि से वंचित बाढ़ पीड़ितों का प्रखंड मुख्यालय पर किया हंगामा

स्माईलपुर पश्चिमी भिट्ठा पंचायत के सैकड़ों बाढ़ पीड़ित महिलाओं व पुरुषों ने जीआर राशि नहीं मिलने पर इस्माईलपुर प्रखंड मुख्यालय पहुंच जम कर हंगामा किया.

विज्ञापन

स्माईलपुर पश्चिमी भिट्ठा पंचायत के सैकड़ों बाढ़ पीड़ित महिलाओं व पुरुषों ने जीआर राशि नहीं मिलने पर इस्माईलपुर प्रखंड मुख्यालय पहुंच जम कर हंगामा किया.पंसस डब्ल्यू मंडल, बाढ़ पीड़ित अरविंद कुमार,वार्ड सदस्य प्रह्लाद ठाकुर, बांके बिहारी मंडल, विलास राय, कमलेश्वरी मंडल, कैलाश मंडल, नारद मंडल, प्रियंका कुमारी, सुनीता देवी, अनीता देवी, सुलोचना देवी, सविता देवी, इंदु देवी, काजल कुमारी व निर्मला देवी ने बताया कि इस्माईलपुर पश्चिमी भिट्ठा पंचायत के 16 वार्डों में 14 वार्ड बाढ़ प्रभावित हैं. वार्ड 10 व 11 जो बाढ़ से प्रभावित नहीं है. इन वार्डों के लोगों को जीआर राशि का भुगतान किया गया, जबकि वास्तविक बाढ़ पीड़ितों को जीआर राशि का भुगतान अबतक नहीं किया गया. बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि पिछले बार भी अधिकतर लोगों को जीआर राशि नहीं दी गयी थी, सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा. इस बार भी हमलोगों को जीआर राशि नहीं दी गयी. ग्रामीणों ने बताया कि हमारे पंचायत में मुस्लिम आबादी नहीं है, लेकिन कतिपय मुस्लिम नाम के लोगों को वार्ड तीन व चार से जीआर राशि का लाभ दिया गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि यदि सोमवार तक हमलोगों के खाते में जीआर राशि नहीं आयी, तो हमलोग मंगलवार को डीएम कार्यालय का घेराव करने को मजबूर हो जायेंगे. मुखिया प्रतिनिधि अनिल पोद्दार ने बताया कि पंचायत अनुश्रवण समिति से जीआर राशि की सूची को अनुशंसित कर अंचलाधिकारी को सौंप दिया गया, लेकिन उस सूची के अनुसार जीआर राशि का भुगतान नहीं हुआ है. दूसरे किश्त में छूटे हुए लोगों को जीआर राशि दी गयी है. अंचलाधिकारी ने बताया कि 2024 की सूची को अपडेट करने के लिए संबंधित मुखिया को उपलब्ध करायी गयी थी. पंचायत अनुश्रवण समिति की ओर से पारित अपडेट सूची के अनुसार आपदा प्रबंधन की ओर से जीआर राशि का भुगतान किया गया. उन्होंने बैंक जाकर खाता को अपडेट कराने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन