bhagalpur news. प्रदेश भाजपा विधि प्रकोष्ठ में नवमनोनीत अधिवक्ताओं का सम्मान

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. प्रदेश भाजपा विधि प्रकोष्ठ में नवमनोनीत अधिवक्ताओं का सम्मान

प्रदेश भाजपा विधि प्रकोष्ठ में भागलपुर के तीन अधिवक्ताओं को प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी मिलने के बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

विज्ञापन

प्रदेश भाजपा विधि प्रकोष्ठ में भागलपुर के तीन अधिवक्ताओं को प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी मिलने के बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मालूम हो कि भाजपा विधि प्रकोष्ठ में अधिवक्ता भोला कुमार मंडल को प्रदेश सह संयोजक, वीरेश प्रसाद मिश्रा को प्रदेश प्रवक्ता और जयप्रकाश यादव व्यास को क्षेत्रीय प्रभारी मनोनीत किया गया है. यह जिम्मेदारी प्रदेश नेतृत्व द्वारा दी गयी है. सम्मान समारोह का आयोजन भाजपा विधि प्रकोष्ठ भागलपुर की ओर से किया गया, जहां संयोजक ओमप्रकाश तिवारी ने सम्मानित किया. कहा कि प्रदेश संयोजक विंध्याचल राय ने अधिवक्ताओं से जुड़े पांच मुद्दों को बिहार सरकार से पूरा करवाया है. इसमें अधिवक्ता लाइब्रेरी के लिए पांच लाख की राशि, महिला शौचालय, एक जनवरी 2024 से नए एनरोलमेंट वाले अधिवक्ताओं को तीन वर्ष तक प्रति माह पांच हजार की आर्थिक मदद, लोक अभियोजक के 760 पदों की वृद्धि और अन्य सुविधाएं शामिल हैं. साथ ही अधिवक्ताओं को पेंशन और मृत्यु उपरांत मिलने वाली सहायता राशि को 4.50 लाख से बढ़ाकर 15 लाख करने की मांग भी रखी गयी. कार्यक्रम को सहसंयोजक प्रफुल्ल चंद्र राही, मुक्ति प्रसाद सिंह, चंदन कुमार कर्ण, राहुल तोमर, पूर्व संयोजक श्याम सुंदर प्रसाद सहित कई लोगों ने संबोधित किया. रजनीकांत सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. समारोह में दारा राय, रामविलास पासवान, विवेक कश्यप, रवि कुमार, अमित कुमार, बृजेश कुमार, मनोज कुमार सिंहा, विजय कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन