सैंपल देने के डर से नवजात और प्रसूता को सदर अस्पताल में छोड़ भागा पति

भागलपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार सुबह करीब छह बजे ऑपरेशन से शाहकुंड निवासी बमबम सिंह की पत्नी प्रियंका सिंह को बेटा हुआ. प्रसव बाद पता चला कि बमबम सिंह चार पांच दिन पहले दिल्ली से शाहकुंड स्थित अपने गांव कोसलपुर वापस आया है. यह जानकारी मिलते ही यहां हड़कंप मच गया. तुरंत प्रियंका सिंह […]
भागलपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार सुबह करीब छह बजे ऑपरेशन से शाहकुंड निवासी बमबम सिंह की पत्नी प्रियंका सिंह को बेटा हुआ. प्रसव बाद पता चला कि बमबम सिंह चार पांच दिन पहले दिल्ली से शाहकुंड स्थित अपने गांव कोसलपुर वापस आया है. यह जानकारी मिलते ही यहां हड़कंप मच गया. तुरंत प्रियंका सिंह की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया. वहीं, जब सैंपल देन की बारी बमबम सिंह की आयी, तो वह अपनी पत्नी और नवजात को अपने माता-पिता के हवाले कर फरार हो गया है. इसकी तलाश लगातार की जा रही है. देर रात लाया गया था अस्पताल, सुबह हुआ प्रसव सदर अस्पताल में सोमवार सुबह प्रियंका को लेकर इसके पति सास ससुर पहुंचे.
प्रसव वेदना को देखते हुए डॉक्टर ने जांच आरंभ किया. जिसके बाद सुबह प्रियंका का ऑपरेशन किया गया. सारा कुछ होने के बाद जब प्रियंका और इसके पति के बारे में जानकारी ली गयी. जिसमें बमबम ने खुद हेल्थ कर्मी को बताया कि वह दिल्ली से पत्नी का प्रसव होने से पहले आये हैं. यह सुनने के बाद सभी हरकत में आ गये. खतरा को देखते हुए बमबम को सैंपल देने को कहा गया. जब तक उसका सैंपल लिया जाता, वह फरार हो चुका था.
वहीं, उसकी पत्नी का तुरंत सदर अस्पतला के लैब टेक्नीशियन ने सैंपल लेकर जांच के लिए पटना भेज दिया है. वहीं नवजात की भी स्क्रीनिंग की गयी. विभाग बमबम सिंह को खोजने में लगा मामला सामने आने के बाद लगातार बमबम सिंह की तलाश विभाग के कर्मी और अधिकारी कर रहे हैं. शक इस बात का है कि कहीं वह कोरोना संक्रमण का शिकार हुआ, तो अस्पताल के कर्मी पर खतरा हो सकता है. सबसे बड़ी बात इसने अपनी जानकारी सभी से छिपाकर रखा. अगर कोरोना पॉजिटिव बमबम निकला, तो उसकी पत्नी और नवजात को भी खतरा होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




