Bhagalpur news पिता ने पुत्र का रड से पेट फाड़ा

पत्नी को मायका जाने से रोकने के लिए पति ने डेढ़ सात के पुत्र पर रड से वार कर पेट फाड़ दिया.
पत्नी को मायका जाने से रोकने के लिए पति ने डेढ़ सात के पुत्र पर रड से वार कर पेट फाड़ दिया. यह मामला इस्माइलपुर थाना क्षेत्र छोटी परवत्ता संत्सग भवन रोड की है. रूदल की पत्नी काजल कुमारी अपनी मां के श्राद्ध में मायका रंगरा जाना चाह रही थी. पति पत्नी को मायका जाने देने से इंकार कर रहा था. दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि रूदल मंडल ने रड से प्रहार डेढ़ वर्ष के मासूम पुत्र ज्योतिष कुमार के पेट पर कर दिया इससे ज्योतिष का पेट फट गया . ज्योति को इलाज के लिए मां व परिजनों ने भागलपुर अस्पताल में भर्ती करवाया. मासूम ज्योतिष मंडल का इलाज जेएलएनएमसीएच चल रहा है. मासूम बच्चे का डॉक्टर ने सफल ऑपरेशन कर लिया है, लेकिन उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. डॉक्टर ने बच्चे को इमरजेंसी से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है. घटना के बाद से रूदल मंडल फरार है. रूदल मंडल भागलपुर में मजदूरी करता है. काजल कुमारी ने बतायी कि मां का देहांत हो गया था. 18 फरवरी को उसका श्राद्ध कर्म था. श्राद्ध कर्म में मायका रंगरा जाना चाह रही थी. पति हमें मायका जाने देना नहीं चाह रहा था. गुस्से आकर पति ने लोहे के रड से पुत्र पर प्रहार कर दिया, जिससे उसका पेट फट गया. बच्चे को इलाज के लिए प्राइवेट नर्सिग होम गयी. चिकित्सक खर्च ज्यादा बता रहा था. बच्चे को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल पहुंची. डॉक्टरों ने बच्चे की हालत नाजुक देख कर पटना रेफर कर दिया था. मां ने पैसे नहीं होने से पटना नहीं ले जाने की बात डॉक्टर से कहीं और यहीं पर इलाज करने की गुहार लगायी. आधा दर्जन से ज्यादा डॉक्टरों ने बच्चे का सफल ऑपरेशन कर दिया है.
अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
नवगछिया झंडापुर पुलिस ने हथियार व गोली के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित बिहपुर थाना के हरियो का साजन कुमार है. नवगछिया के एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बिहपुर रेलवे स्टेशन रोड के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में हथियार से लैस होकर किसी घटना को अंजाम देने के इरादे से घूम रहा है. सूचना पर झंडापुर थाना पुलिस टीम त्वरित कार्रवाई कर बिहपुर रेलवे स्टेशन रोड के पास पहुंची, तो पुलिस वाहन को देख एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे बल के सहयोग से पकड़ कर तलाशी लेने के क्रम में लोडेड कट्टा, एक मोबाइल बरामद किया गया. इस संबंध में झंडापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध झंडापुर थाना में तीन चोरी की प्राथमिकी दर्ज है. पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




