bhagalpur news. प्रधानमंत्री धन धान्य योजना से किसानों को मिलेगा लाभ – कुलपति

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. प्रधानमंत्री धन धान्य योजना से किसानों को मिलेगा लाभ – कुलपति

प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान से किया गया

विज्ञापन

प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान से किया गया. इस उपलक्ष्य में बीएयू सबौर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन ऑडिटोरियम हॉल में किया गया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने 42 हजार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत की, जिसमें 24 हजार करोड़ की प्रधानमंत्री धन धान्य योजना और दाल उत्पादन में आत्मनिर्भर मिशन जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं शामिल हें. योजना का उद्देश्य भारतीय कृषि में उत्पादन वृद्धि राष्ट्रीय खाद्य एवं पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा किसानों को उन्नत तकनीक एवं संसाधनों से सशक्त बनाना है. बीएयू में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति डॉ डीआर सिंह ने की. इस दौरान उन्होंने कहा कि योजना का शुभारंभ बिहार के कृषि के लिये एक ऐतिहासिक पहल है. यह पहला राज्य में दाल एवं तिलहन उत्पादन और उपभोग के बीच की खाई को पाटने में सहायक सिद्ध होगी. विश्वविद्यालय मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 250 से अधिक प्रतिभागी, शिक्षक, वैज्ञानिक आदि ने भाग लिया. स्वागत भाषण डीन कृषि डॉ एके साह द्वारा दिया गया. इस अवसर पर निदेशक अनुसंधान डॉ एके सिंह, निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ एसके पाठक, डीन सह प्राचार्य डॉ एमके सिन्हा आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन डॉ आदित्य सिंह सहायक प्राध्यापक प्रसार शिक्षा बीएसी सबौर द्वारा किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन