परिवार नियोजन एक ऐच्छिक साधन, इससे परिवार, समाज तथा राष्ट्र का विकास संभव
जिले में जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 18 से 30 नवंबर तक पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है.
जिले में जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 18 से 30 नवंबर तक पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है. शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ अशोक प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धनंजय कुमार, सदर अस्पताल प्रभारी डॉ राजू कुमार ने संयुक्त रूप से परिवार नियोजन स्वास्थ्य मेला का विधिवत उद्घाटन किया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पुरुष नसबंदी सहित परिवार नियोजन के सभी साधनों को बढ़ावा देना है. सिविल सर्जन डॉ अशोक प्रसाद ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों को इस पखवाड़े के दौरान गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करें और अधिक लोगों को प्रेरित करने के लिए निर्देशित किया है. परिवार नियोजन एक ऐच्छिक साधन है, जिसके माध्यम से परिवार, समाज तथा राष्ट्र का विकास संभव है. अभियान के तहत पांच दिनों तक सारथी रथ के माध्यम से आशा कार्यकर्ता तथा एएनएम जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में जागरूकता फैलाएगी। स्वास्थ्य कर्मी, आशा कार्यकर्ता और एएनएम की मदद से समुदाय में परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधनों की जानकारी देंगे.
पुरुष नसबंदी कराने पर मिलेगी 3000 की प्रोत्साहन राशि
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए