सुलतानगंज में श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, नमामि गंगा घाट पर युद्धस्तर पर शुरू हुआ सफाई अभियान

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 28 May 2026 3:29 PM

विज्ञापन

Bhagalpur News : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर सुलतानगंज में तैयारियां अब तेज हो गई हैं. नमामि गंगा घाट पर जमी मिट्टी हटाने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है, ताकि श्रावणी मेला में आने वाले लाखों कांवरियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

विज्ञापन

सुलतानगंज,भागलपुर से शुभंकर की रिपोर्ट

Bhagalpur News : भागलपुर के सुलतानगंज नगर परिषद क्षेत्र में नवपदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक आनंद के निर्देश के बाद नमामि गंगा घाट और मेला क्षेत्र की साफ-सफाई का कार्य तेज कर दिया गया है. गुरुवार को जेसीबी और मजदूरों की मदद से दो पाली में विशेष सफाई अभियान चलाया गया.

घाटों का निरीक्षण करने के बाद शुरू हुई कार्रवाई

बताया जा रहा है कि बुधवार को अभिषेक आनंद ने नमामि गंगा घाट, अजगैबीनाथ मंदिर घाट और मेला क्षेत्र के कई स्थानों का निरीक्षण किया था.निरीक्षण के दौरान घाट पर जमी मिट्टी और गंदगी को जल्द हटाने का निर्देश दिया गया था. आदेश के अगले ही दिन नगर परिषद प्रशासन ने सफाई अभियान शुरू कर दिया.

कांवरियों को बेहतर सुविधा देने पर फोकस

कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने कहा कि इस बार श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा और आकर्षक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.उन्होंने बताया कि नमामि गंगा घाट को और अधिक सुंदर बनाने के लिए यहां थ्री-डी पेंटिंग कराई जाएगी, जिससे घाट की भव्यता बढ़ेगी और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को नया अनुभव मिलेगा.

हाईमास्ट लाइट और शौचालयों की भी जांच

निरीक्षण के दौरान घाट परिसर में लगे कई हाईमास्ट लाइट बंद पाए गए थे. इस पर ईओ ने तत्काल मरम्मत कर सभी लाइटों को चालू कराने का निर्देश दिया.इसके अलावा घाट परिसर स्थित शौचालयों का भी निरीक्षण किया गया. जहां जो कमियां मिलीं, उन्हें जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए हैं.

मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने पर जोर

नगर परिषद प्रशासन द्वारा साफ-सफाई, पेयजल, रोशनी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि श्रावणी मेला के दौरान लाखों कांवरियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे ईओ

गुरुवार को चल रहे सफाई और मरम्मत कार्यों का निरीक्षण स्वयं ईओ अभिषेक आनंद ने किया. इस दौरान नगर परिषद के प्रधान सहायक राजीव रंजन चौधरी सहित अन्य कर्मी भी मौके पर मौजूद रहे.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन