bhagalpur news. पीजी सेमेस्टर एक और तीन का परीक्षा कार्यक्रम जारी

पीजी सेमेस्टर एक और तीन का परीक्षा प्रोग्राम जारी कर दिया गया है. सेमेस्टर तीन की परीक्षा चार व सेमेस्टर वन की परीक्षा छह मार्च से होगी. दूसरी तरफ एमएड सेमेस्टर एक और दो की परीक्षा तिथि भी घोषित कर दी गयी है.
भागलपुर – पीजी सेमेस्टर एक और तीन का परीक्षा प्रोग्राम जारी कर दिया गया है. सेमेस्टर तीन की परीक्षा चार व सेमेस्टर वन की परीक्षा छह मार्च से होगी. दूसरी तरफ एमएड सेमेस्टर एक और दो की परीक्षा तिथि भी घोषित कर दी गयी है. दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा 27 फरवरी व समेस्टर एक की परीक्षा एक मार्च से होगी. पीजी सेमेस्टर एक और तीन के लिए विवि स्तर पर कुल 21 केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा नियंत्रक कृष्ण कुमार द्वारा इस बाबत अधिसूचना जारी की गयी है.
छात्र शिकायत निवारण समिति का गठन का निर्देश
डीएसडब्ल्यू ने अधिसूचना जारी कर टीएमबीयू के संबद्ध सभी इकाई को छात्र शिकायत निवारण समिति बनाने का निर्देश दिया है. निवारण समिति में प्राचार्य या वरिष्ठ शिक्षक अध्यक्ष होंगे. इसमें चार सदस्य होंगे, जिसमें एक महिला और एक ओबीसी, एससी एसटी से होंगे. समिति में एक छात्र प्रतिनिधि को भी शामिल किये जाने का निर्देश दिया गया है. समिति का गठन का ईमेल से सभी सदस्यों और विवि को सूचना देने का निर्देश जारी किया गया है. ऑनलाइन कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन 28 तकभारत सरकार के शिक्षा विभाग के सहयोग से स्वयं पोर्टल पर 12 साप्ताहिक ऑनलाइन कोर्स संचालित होगा. इस कोर्स में 28 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन होगा.
कोर्स का विषय इंटरप्रेन्योरशिप स्किल्स एंड डिजिटल मार्केटिंग स्ट्रेटजीज रखा गया है. कोर्स इंग्लिश मीडियम में उपलब्ध है. कुलपति प्रो जवाहर लाल ने स्वयं पोर्टल पर उपलब्ध इस ऑनलाइन कोर्स को ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राओं को करने की अपील की. इधर, कुलपति ने पीजी वाणिज्य विभाग के हेड को इस कोर्स का खाका तैयार करने के निर्देश दिए. कहा कि विश्वविद्यालय में भी इंटरप्रेन्योरशिप स्किल्स से जुड़े कोर्स की पढ़ाई शुरू होगी. आगामी एकेडमिक काउंसिल की बैठक में इस कोर्स का प्रस्ताव रखा जा सकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




