Bhagalpur News. 16 फरवरी को सुबह 8 बजे से शुरू होगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur News. 16 फरवरी को सुबह 8 बजे से शुरू होगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

16 फरवरी से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान.

विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में सड़कों और फुटपाथों पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर प्रशासन अब सख्त रुख अपनाने जा रहा है. शहर में बड़े पैमाने पर अभियान चलाने की तैयारी कर ली है. नगर आयुक्त के निर्देश पर 16 फरवरी को सुबह 8 बजे से व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू होगा.

निगम की ओर से 10 फरवरी को ही सार्वजनिक सूचना जारी कर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गयी थी, लेकिन अपेक्षित सुधार नहीं दिखने पर अब सीधे कार्रवाई का निर्णय लिया गया है. अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पहले ही चार विशेष टीमों का गठन किया गया है, जिन्हें अलग-अलग इलाकों की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

पहली टीम का नेतृत्व नगर प्रबंधक असगर अली करेंगे. यह टीम मनाली चौक से तिलकामांझी चौक होते हुए जीरोमाइल चौक तक अभियान चलायेगी. टीम में जय प्रकाश यादव और आदित्य जायसवाल भी शामिल हैं. दूसरी टीम की कमान विनय प्रसाद यादव को दी गयी है, जो तिलकामांझी से कचहरी चौक, पटल बाबू रोड होते हुए लोहिया पुल तक कार्रवाई करेगी. तीसरी टीम शशि भूषण सिंह की देखरेख में लोहिया पुल से स्टेशन चौक, खलीफाबाग चौक और शहीद भगत सिंह चौक तक अभियान चलायेगी. चौथी टीम का नेतृत्व देवेंद्र नारायण वर्मा करेंगे, जिन्हें लाजपत पार्क मैदान में तैनात किया गया है. अभियान के दौरान जब्त किये गये वाहनों को इसी मैदान में रखा जायेगा. वाहन मालिकों को निर्धारित जुर्माना भरने के बाद ही अपने वाहन वापस मिल सकेंगे.

विज्ञापन
काली किंकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By काली किंकर मिश्रा

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन